Advertisement

दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 35 लाख के करीब, 2.44 लाख लोगों ने जान गंवाई

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित...
दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 35 लाख के करीब, 2.44 लाख लोगों ने जान गंवाई

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 34,84,483 तक पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 244,780 हो गई है। वर्ल्डोमीटर के अनुसार, अब तक 11,21,576 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2118,127 लोग अभ भी इलाज करवा रहे हैं। अमेरिका में मरीजों की संख्या 11,60,774 तक पहुंच गई और 67,444 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

दुनिया भर में कल तक 34 लाख के आंकड़े को पार कर 34,01002 पहुंच गई थी। वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,39,602 हो गई। कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में बरपाया है। पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं। यहां 11 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 1,883 लोगों की मौत हुई है। 

अमेरिका में 67 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में आज सुबह तक मरीजों की संख्या 11,60,774 तक पहुंच गई और 67,444 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 11 लाख 31 हजार 452 हो गई। वहीं कुल 65,776 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि एक लाख 61 हजार 563 लोग ठीक भी हुए हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 3,15,222 केस सामने आए हैं। सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 24,069 लोग मारे गए हैं। इसके बाद न्यू जर्सी में 1,21,190 कोरोना मरीजों में से 7,538 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

इन देशों में कहर बरपा रहा है कोरोना

कोरोना दुनिया के 212 देशों में कहर बरपा रहा है। अमेरिका, फ्रांस, इटली, स्पेन, ब्रिटेन, जापान, भारत समेत कई देशों को इससे बचाव के लिए लॉकडाउन का फैसला लेना पड़ा। जिससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। इस बीच कई देशों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।  

अब रूस में बढ़ रहे मामले

अमेरिका और यूरोपीय देशों में कहर बरपाने वाला कोरोना वायरस संक्रमण अब रूस की तरफ रुख करता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को रूस में कोरोना संक्रमण के करीब 8,000 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में कुल मामले बढ़कर 1,14,431 हो गए हैं। यहां एक दिन में अब तक सर्वाधिक 7,933 मामले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन भी संक्रमण से घिर चुके हैं। देश में मरने वालों का आंकड़ा 1,169 पर पहुंच चुका है। पीएम मोदी ने मिशुस्तीन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad