Advertisement

दुबई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे बाबा रामदेव

दुबई खेल परिषद के साथ दुबई में भारतीय दूतावास योग दिवस मनाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय योग गुरु बाबा रामदेव होंगे जो दुबई के विश्व व्यापार केंद्र में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
दुबई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे बाबा रामदेव

भारतीय काउंसिल जनरल अनुराग भूषण ने कहा कि मेजबान देश के अलावा सऊदी अरब, कनाडा और चीन जैसे देशों से भी लगभग 20 हजार लोग इकट्टा होंगे। यह कार्यक्रम 18 जून को दुबई में विश्व व्यापार केंद्र के हॉल नंबर 1 से 4 और शेख सईद हॉल में उसी दिन इफ्तार के बाद होगा।

 

भारत में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले साल पहली बार नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस साल फिर देश और विदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार मध्य पूर्व में दुबई को आयोजन स्थल बनाया गया है। आयोजकों ने बताया पिछले साल दुबई में 50 देशों के करीब 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad