Advertisement

इटली में शक्तिशाली भूकंप, 247 लोगों की मौत

मध्य इटली में बुधवार तड़के 6.2 तीव्रता का भूकंप का झटका आया। जिसके कारण 247 लोगों की मौत हो गई और पहाड़ पर स्थित दर्जनों गांव तबाह हो गए। भूकंप का केंद्र अंब्रिया के नोर्शिया शहर के पास था। प्रत्यक्षदर्शियों ने इतालवी मीडिया को बताया कि तेज झटकों के कारण इसके आसपास की कई इमारतें ढह गईं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
इटली में शक्तिशाली भूकंप, 247 लोगों की मौत

 

ये झटके इतने तेज थे कि भूकंप के केंद्र से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मध्य रोम के निवासी जाग गए। भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। मध्‍य इटली के छह शहर बुरी तरह प्रभावित हैं। 4 घंटे तक कुल 80 झटके आए हैं। सैंकड़ो लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनके शायद मलबे में दबे होने की आशंका है। सैंकड़ों की हालत गंभीर है। 10 साल की बच्‍ची को मलबे से जिंदा निकाला गया है। राष्‍ट्रीय प्रसारक राए के अनुसार, भूकंप के कारण जान गंवाने वाले पीड़ितों की पहचान होने लगी है। 

भूकंप के केंद्र के पास स्थित गांव एक्यूमोली के मेयर के अनुसार यहां बहुत से लोगों की मौत हुुई है और लोगों के मकान में फंसे होने और मारे जाने की आशंका है। मेयर स्टीफेनो पेटूकी ने राए को बताया, यहां त्राासदी हुई है। यहां आपदा आई है। यहां कोई रोशनी या टेलीफोन नहीं हैं। बचाव सेवाएं अभी तक यहां नहीं पहुंची हैं।

पहाड़ पर स्थित एक अन्य गांव एमाटिस के मेयर सर्जियो पिरोजी ने कहा, आधा गांव गायब हो चुका है। उन्होंने कहा कि गांव तक पहुंचने का रास्ता अवरूद्ध है इसलिए बचाव सेवाआें का यहां तक पहुंचना असंभव हो रहा है। वर्ष 2009 में एक्विला क्षेत्रा में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटके राजधानी में भी महसूस किए गए थे और इसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। भाषा एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad