Advertisement

हिलेरी मुझसे और बिल से ज्‍यादा काबिल, ट्रंप अमेरिका को बर्बाद कर देंगे : ओबामा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को अपना पूरा समर्थन देते हुए उनकी काफी तारीफ की। ओबामा फिलाडेल्फिया में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि हिलेरी अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनके मुकाबले अमेरिका का नेतृत्व करने के लिए ज़्यादा काबिल हैं। अोबामा ने कहा कि अगर डोनाल्‍ड ट्रंप जीते तो वह अमेरिका को बर्बाद कर देंगे।
हिलेरी मुझसे और बिल से ज्‍यादा काबिल, ट्रंप अमेरिका को बर्बाद कर देंगे : ओबामा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि व्हाइट हाउस की रेस में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी। उन्‍होंने कहा कि हिलेरी के हाथों में अमेरिका सुरक्षित है। वह देश चलाने में पूरी तरह सक्षम हैं। लेकिन डोनाल्ड के पास देश के लिए कोई प्लान नहीं है।

ओबामा ने साफ कहा, 'इस पद पर अब तक कोई भी इतना पढ़ा लिखा शख्स नहीं रहा, जितनी हिलेरी क्लिंटन हैं।' उन्होंने कहा ट्रंप के आने से अमेरिका में विदेशियों का गैरकानूनी प्रवेश बढ़ेगा और देश आतंकवाद से जूझेगा। इससे दुनिया भर में इसकी साख को खतरा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने लगातार दो कार्यकालों की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि विरोधी चाहे जितनी कोशिश कर लें, हिलेरी अपने रास्ते पर अड़ी रहने वाली महिला हैं और अमेरिका के हित के लिए काम करेंगी। भाषा एजेंसी 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad