Advertisement
9 जनवरी 2023 · JAN 09 , 2023

2022 की झलकियां

जाते हुए कल में आने वाले कल का अक्स
रूस-युक्रेन युद्ध : साल की शुरुआत में छिड़ी इस जंग ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया।

अतीत हमारी स्मृतियों को बनाता है। स्मृतियां वर्तमान को गढ़ने में और भविष्य के सपने देखने में कच्चे माल का काम करती हैं। जो कोई भी वर्तमान पर राज करता है, वह भविष्य में अपना राज कायम रखने के वास्ते अतीत को अपने मुताबिक तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश करता है। इतिहास को बदलने की तिकड़म करता है। इस तरह हमारी स्मृतियां विकृत कर दी जाती हैं और हमारा सामूहिक इतिहासबोध भ्रष्ट हो जाता है। इसका बुरा असर वर्तमान और भविष्य दोनों पर पड़ता है। ऐसा न हो, इसके लिए बीते हुए कल को दर्ज करते जाना बेहद जरूरी है ताकि सनद रहे कि हम क्या थे और हमें क्या होना है। 2022 न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में घटनाप्रधान रहा है। इन घटनाओं के दूरगामी असर होंगे। नए साल में सामाजिक जीवन-जगत की एक पुख्ता नींव रखने के हित में ऐसी कुछ प्रमुख घटनाओं पर एक सरसरी नजर डाल लेना बेहतर होगा, जिनमें अतीत और आगत दोनों का अक्स बराबर मौजूद है।

रूस-युक्रेन युद्ध : साल की शुरुआत में छिड़ी इस जंग ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। रूस के खिलाफ गोलबंदी। युक्रेन की संस्था को नोबेल शांति पुरस्कार। तेल संकट और मंदी के बादल

आप हुई राष्ट्रीय : पंजाब में जीत और गुजरात में ठीकठाक वोटों की बदौलत आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल का दरजा हासिल, भगवंत मान बने पंजाब के सीएम

भगवंत मान

अग्निवीर योजना : सेना में भर्ती की अग्निवीर योजना के खिलाफ युवाओं का आंदोलन, हिंसा

अग्निवीर हिंसा

भारत जोड़ने की मुहिम  : ईडी की आंच से निकले राहुल गांधी की देशव्यापी यात्रा

राहुल गांधी

योगी राज 2 : यूपी के असेंबली चुनाव में फिर भाजपा की जीत, आदित्यनाथ सीएम

योगी आदित्यनाथ

बिक गया ट्विटर : उद्योगपति इलॉन मस्क ने ट्विटर को खरीदा, नीतियों में बदलाव

इलॉन मस्क

हिजाब विवाद : बेंगलूरू से शुरू हुई हिजाब की बहस पहुंची सुप्रीम कोर्ट, पॉपुलर फ्रंट पर छापा और सरकार का प्रतिबंध

हिजाब विवाद

बुकर में हिंदी : गीतांजलि श्री की कृति रेत समाधि के अंग्रेजी अनुवाद को मिला बुकर पुरस्कार

गीतांजलि श्री

बाएं मुड़ः लैटिन अमेरिका में वामपंथ की वापसी, ब्राजील में लूला की सरकार 

लूला सरकार

आंचल के परचमः ईरान में सत्ता के खिलाफ औरतों की जबरदस्त बगावत। तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक महिला की मौत से बिगड़े हालात। दंड, हत्या और प्रतिरोध जारी।

ईरान में हिजाब विद्रोह

मौन कोकिला : लता मंगेशकर का फरवरी में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया 

लता मंगेशकर

श्रीलंका में विद्रोह : आर्थिक संकट, बगावत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का इस्तीफा

श्रीलंका में चरम पर आर्थिक संकट

असेंबली चुनाव : दिसंबर में गुजरात में भाजपा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत, भूपेंद्र पटेल ओर सुखविंदर सुक्खू बने सीएम

सीएम सुक्खू

ब्रिटेन संकट : लिज ट्रस की सरकार गिरने के बाद ऋषि सुनक बने पीएम

ऋषि सुनक

राजद-जदयू : नीतीश कुमार ने भाजपा को छोड़ थामा राजद का हाथ, सरकार कायम

नीतीश ने फिर पाला बदला

नाइंसाफी के दो दशकः गुजरात दंगे को दो दशक पूरे, निशान जिंदा। बि‌लकिस बानो के अपराधी छूट गए। जकिया जाफरी की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज। आरबी श्रीकुमार और तीस्ता सीतलवाड़ गिरफ्तार। नरोदा दंगे के आरोपी की बेटी बन गई भाजपा से विधायक।  

निशाने पर लेखक : सेटेनिक वर्सेज के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी के ऊपर न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने अगस्त में चाकू से जानलेवा हमला किया

सलमान रश्दी पर हमला

नूपुर शर्माः विवादित टिप्पणी के बाद फंसी भाजपा नेता, धार्मिक ध्रुवीकरण का बना माहौल, साल भर चला विवाद   

नुपूर शर्मा

महाराष्ट्र का संकट ः शिवसेना में टूट के बाद गिरी कांग्रेस सरकार, जुलाई में एकनाथ शिंदे बने सीएम

एकनाथ शिंदे

Advertisement
Advertisement
Advertisement