Advertisement

सप्तरंग

ग्लैमर जगत की खबरें
शाहिद कपूर

बहती गंगा

कबीर सिंह के बाद लंबे समय से कुछ कमाल नहीं हुआ है। कमाल ऐसा चीज तो है नहीं कि कहीं से खरीद लें। कमाल करने के लिए कुछ काम करना पड़ता है। शाहिद कपूर को यह समझ आ गया है और इसलिए अब वे कम ना-नुकुर करने लगे हैं। खबर है मिस्टर कपूर अश्वत्थामा की भूमिका निभाने जा रहे हैं। उनसे ज्यादा नामी कलाकार राम बन रहे हैं। रामायण की टक्कर में महाभारत से अच्छा और क्या हो सकता है। देखते हैं दो पौराणिक पात्र क्या गुल खिलाते हैं।    

सलामत रहे दोस्ताना

रणवीर शौरी-कोंकणा सेन

रणवीर शौरी और कोंकणा सेन को अलग हुए कई साल बीत गए हैं लेकिन बकौल शौरी, ‘टेरेबल टीन’ में कदम रख चुके बेटे हारुन के लिए दोनों दोस्ताना रवैया रखते हैं। टीन एज बेटे के जन्मदिन के बहाने दोनों इकट्ठा हुए, तो यादगार तस्वीर बन गई। रणवीर ने लिखा, कि वे ‘टेरेबल टीन’ के लिए तैयार हैं। कई फिल्मों में साथ में काम कर चुके सेन और शौरी की पारिवारिक तस्वीर जरा कम ही दिखाई पड़ती है। साथ का तो पता नहीं लेकिन दोस्ताना बना रहे।  

पस-ए-परदा

कैट मिडिलटन

शाही घराने में जो न हो सो कम है। डायना से लेकर केट मिडिलटन तक बहुओं पर विवाद का साया रहता ही है। उनकी एक तस्वीर ने तूफान ला दिया है। जितने मुंह उतनी बातें। कभी सर्जरी, तो कभी गंभीर बीमारी की चर्चा के बीच आई ‘फेक’ तस्वीर के बाद ताजा अफवाह प्रिंस विलियम के अफेयर की है। लंबे समय से परिवार के साथ नजर नहीं आ रही केट ने एक ‘एडिटेड’ फोटो डाल दी। इस बीच ब्रिटिश मॉडल सारा रोज हैनरी की एंट्री ने माहौल बदल दिया है।  

आते ही चर्चा

सिद्धू मूसेवाला

पैदा होते ही सुर्खियां बटोरने वाले नन्हे शुभदीप पर अब एक और मुसीबत आ गई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके माता-पिता आइवीएफ तकनीक से एक बार फिर संतान सुख प्राप्त किया है। इसका का आनंद उठाने से पहले ही बच्चे का जन्म विवाद में आ गया है क्योंकि दोनों की उम्र आइवीएफ की इजाजत नहीं देता। कायदे से तो कार्रवाई उन डॉक्टरों पर होना चाहिए, जिन्होंने इसे अंजाम दिया। अब जब शुभदीप इस दुनिया में आ ही गए हैं, तो जश्न हो बस।

ताजगी भरी वापसी

विद्या बालन

विद्या बालन की नई फिल्म को क्या माना जाए। कम बैक, ब्रेक के बाद वापसी या अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार का खत्म होना। ये करोड़पति का प्रश्न और उसके विकल्प नहीं है। दो और दो प्यार में विद्या शानदार लग रही हैं, फ्रेश लग रही हैं, तो समीक्षक इसे ताजगी भरी वापसी मान रहे हैं। लेकिन दरअसल वे बाहर कब हुईं, जो इसे वापसी मानी जाए। मैडम बालन चर्चा में रहीं, बॉलीवुड में रहीं, कुछ दिन गायब होने को वापसी तो नहीं कह सकते। हैं न।  

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement