Advertisement

हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और पैरा एथलीट देवेंद्र झाझरिया खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए

देवेंद्र झाझरिया रियो पैरालंपिक खेलों में भाला फेंक की एफ-46 इवेंट में गोल्ड जीता था। देवेंद्र ने इससे पहले भी 2004 के एथेंस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और पैरा एथलीट देवेंद्र झाझरिया खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए

रियो पैरालंपिक खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले देवेंद्र झाझरिया और हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्‍कार संयुक्‍त रूप से इन दोनों खिलाडि़यों को देने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही देवेंद्र खेल रत्न के लिए चुने जाने वाले पहले पैरालंपियन बन गए हैं।

देवेंद्र झाझरिया ने रियो पैरालंपिक खेलों में भाला फेंक की एफ-46 इवेंट में गोल्ड जीता था। देवेंद्र ने इससे पहले भी 2004 के एथेंस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। देवेंद्र ने रियो पैरालंपिक में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 63.97 मीटर भाला फेंककर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

पैरालंपिक खलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले देवेंद्र जस्टिस सी के ठक्कर (रिटायर्ड) की अध्यक्षता वाली चयन समिति की पहली पसंद थे। झझारिया भालाफेंक खिलाड़ी हैं। समिति ने दूसरे विकल्प के रूप में सरदार को चुना है और यह सुझाव दिया है कि दोनों को संयुक्त रूप से भी पुरस्कार दिया जा सकता है। अब अंतिम फैसला खेल मंत्रालय लेगा। 

 #FLASH Paralympian Devendra Jhajharia and Hockey player Sardar Singh to be awarded Khel Ratna. pic.twitter.com/xtWrEqhIA5

— ANI (@ANI_news) August 3, 2017

वहीं, क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर, पैरालंपिक मरियाप्पन थंगावेलु, वरुण भाटी और गोल्फर एसएसपी चौरसिया समेत 17 खिलाड़ियों को इस साल अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। पैरा एथलीट मरियप्पन थंगवेलु और वरुण भाटी भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए हैं।

गोल्फर एसएसपी चौरसिया, मुक्केबाज देवेंद्र सिंह, पहलवान सत्यव्रत काद्यान और टीटी खिलाड़ी एंथनी अमलराज का नाम भी अर्जुन पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में है। हॉकी खिलाड़ी एसवी सुनील, टेनिस खिलाड़ी साकेत मैनेनी, शूटर प्रकाश नंजप्पा, एथलीट खुशबीर कौर, और राजीव अरोकिया भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad