Advertisement

एशियम गेम्स: महिला हॉकी फाइनल में जापान के हाथों 1-2 से मिली भारत को हार

18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार यानी 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम को फाइनल में जापान के हाथों 1-2 से...
एशियम गेम्स: महिला हॉकी फाइनल में जापान के हाथों 1-2 से मिली भारत को हार

18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार यानी 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम को फाइनल में जापान के हाथों 1-2 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अब तक कुल 65 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में 13 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। 

-भारतीय महिला हॉकी टीम को जापान के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। लिहाजा भारत को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

 -भारत के वरुण अशोक ठक्कर और गणपति केलापंडा चेंगप्पा ने पुरुषों की 49 ईआर सेलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

-भारत की हर्षिता तोमर ने ओपन लेजर 4.7 सेलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

-भारत की वर्षा गौतम और श्वेता शेरवेगर ने 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 49 एफ एक्स सेलिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। मौजूदा एशियाड के 13वें दिन भारत को मिलने वाला यह पहला पदक है।

-भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल के लिए जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत बनाम जापान, शाम 6.30 से। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है तो 36 साल बाद उसे एशियाड के इस खेल में स्वर्ण पदक मिलेगा। इससे पहले भारत ने 1982 दिल्ली एशियाड में स्वर्ण जीता था।

-मुक्केबाजी सेमीफाइनल में अमित पंघाल दम दिखाएंगे। वहीं भारत के अनुभवी मुक्केबाज विकास कृष्ण को चोट के चलते सेमीफाइनल बाउट से बाहर होना पड़ा है। विकास को अब ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ेगा।

महिला स्क्वैश टीम फाइनल में पहुंची

स्क्वैश में भारत की महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया को 2-0 हरा कर फाइनल में जगह पक्की की। इसके साथ ही भारत का एक सिल्वर मेडल भी पक्का हो गया है। जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल, कार्तिक, सुनयना कुरुविला और तन्वी खन्ना की भारतीय टीम ने इसके साथ ही स्वर्ण पदक की ओर कदम रख दिया। इस मुकाबले के पहले मैच में जोशना ने मलेशिया की निकोल डेविड को 12-10, 11-9, 6-11, 10-12, 11-9 से मात देकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दी थी। भारत ने इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना जापान या हांगकांग में से किसी एक टीम से होगा।

नौकायन में कनोए 200 मीटर युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारत

प्रकांत शर्मा और जेम्सबॉय सिंह की जोड़ी ने पुरुषों की कनोए 200 मीटर युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल के लिए आखिरी सूची में 9वां स्थान हासिल किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad