Advertisement

एशियन गेम्स: पहले दिन की सफलता के बाद अब इन खेलों पर टिकी है निगाहें

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का पहला दिन भारत के लिए सफलता-असफलता दोनों...
एशियन गेम्स: पहले दिन की सफलता के बाद अब इन खेलों पर टिकी है निगाहें

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का पहला दिन भारत के लिए सफलता-असफलता दोनों लेकर आया। भारत को निशानेबाजी और कुश्ती में पदक मिले। बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड जीता। जबकि दिग्गज भारतीय पहलवान सुशील कुमार को हार का सामना करना पड़ा। अब पहले दिन की कामयाबी के बाद अब दूसरे दिन भारतीय एथलीटों के सामने कई खेलों में चुनौतियां होंगी। सोमवार को विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है-

बैडमिंटन

महिला टीम स्पर्धा: भारत बनाम जापान

बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में भारत की महिला टीम जापान का मुकाबला कर रही है। पहले सिंगल्स मुकाबले में पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को 21-18, 21-19 से हरा कर शानदार शुरुआत की। लेकिन जापान ने डबल्स में जीत हासिल कर 1-1 से बराबरी कर ली है। भारत की सिक्की रेड्डी और आरती सारा वर्ल्ड नंबर-1 जापानी जोड़ी युकी और सायाका से 15-21 6-21 हार गईं।

पुरुषों की टीम क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंडोनेशिया (दोपहर 1 बजे से)

बास्केटबॉल

महिला प्रारंभिक दौर मैच: भारत बनाम एकीकृत कोरिया (सुबह 9 बजे से)

हैंडबॉल

पुरुष हैंडबॉल: भारत बनाम मलेशिया (सुबह 10 बजे)

हॉकी

पुरुष टीम का पूल मैच (शाम 7 बजे)

कबड्डी

महिला टीम मैच: भारत बनाम थाईलैंड (सुबह 8:40 बजे से)

पुरुषों टीम मैंच: भारत बनाम दक्षिण कोरिया (दोपहर 3 बजे से)

सेपकटेकरा

पुरुष रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: भारत बनाम ईरान (सुबह 8 बजे)

भारत बनाम इंडोनेशिया (दोपहर 2 बजे)

महिला रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: भारत बनाम लाओ (11 बजे)

निशानेबाजी

महिला ट्रैप स्पर्धा क्वालीफाइंग मुकाबले: श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर (सुबह सात बजे से)

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफाइंग मुकाबले: रवि कुमार, दीपक कुमार (सुबह 6:30 बजे से)

पुरुष ट्रैप क्वालीफाइंग मुकाबले: मानवजीत सिंह संधू (सुबह 8 बजे से)

महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफाइंग मुकाबले: एलावेनील वालारिवान, अपूर्वी चंदेला (सुबह 8:30 बजे से)

तैराकी

पुरुषों का 800 मीटर फ्रीस्टाइल क्वालीफाइंग: (सुबह 8 बजे से)

पुरुषों का 50 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहति नटराज, अरविंद मनी (सुबह 8:22 से)

पुरुषों का 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली क्वलीफाइंग: नील रॉय (सुबह 7:45 से)

पुरुषों का 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले क्वालीफाइंग (सुबह 9:15 से)

ताइक्वांडो

महिला 53 किलो: लतीका भंडारी (सुबह 9 बजे)

टेनिस (सुबह 9 बजे से)

पुरुष एकल: प्रजनन गुनेश्वरण बनाम एम रिफ्की फित्रियादी

रामकुमार रामनाथन बनाम किट हांग वोंग

पुरुष युगल

रोहन बोपन्ना / दिविज शरण बनाम आईए सुसानतों / डीए सुसानतों

सुमित नागल / रामकुमार रामनाथन बनाम अभिषेक बस्तोला / एसबी बाजराचार्य

महिला एकल

अंकिता रैना बनाम बीट्राइस गुम्युलिया

करमण कौर थांडी बनाम जर्गल अल्तासर्नाई

मिश्रित युगल

रोहन बोपन्ना / प्रार्थना थंबारे

महिला युगल

अंकिता रैना / प्रार्थना थंबेर बनाम एसएम खान / यू सुहेल

वॉलीबॉल

पुरुषों का प्रारंभिक दौर: भारत बनाम हांगकांग (दोपहर 2:30 बजे)

वुशु (सुबह 6 बजे से शुरू)

पुरुष सैंडा -56 किलो : संतोष कुमार बनाम जैद अली वेजा

पुरुष सैंडा -60 किलो : भानु प्रताप सिंह बनाम फोरोद जाफरी

नरेंद्र ग्रेवाल बनाम जूनियर क्लेमेंटे तबुगारा

कुश्ती (12 बजे से शुरू)

पुरुष

सुमित 125 किलो

महिला

विनेश फोगाट 50 किलो

पिंकी 53 किलो

पूजा ढांडा 57 किलो

साक्षी मलिक 62 किलो

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad