Advertisement

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ा महान फुटबॉलर पेले का रिकॉर्ड

रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ियों में पहले नंबर पर काबिज हैं। भारत के सुनील छेत्री भी इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ियों में चौथे नबंर पर हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ा महान फुटबॉलर पेले का रिकॉर्ड

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप यूरोपीय क्वालीफाइंग दौर में फारो आइलैंड के खिलाफ तीन गोल दागकर सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वालों की सूची में पेले को पछाड़ दिया। पुर्तगाल ने इस मैच में फारो आइलैंड को 5 -1 से हराया। मैच में पहले हाफ में दो और दूसरे हाफ में एक गोल दागने के साथ ही ग्रुप-बी के सात मैचों में रोनाल्डो के गोलों की संख्या 14 हो गई।

रोनाल्डो के अब 78 गोल हो गए हैं और वह यूरोप में सर्वाधिक गोल करने वाले हंगरी के फेरेंक पुस्कास से छह गोल पीछे है। पेले ने 1957 से 1971 के बीच ब्राजील के लिये 77 गोल किये थे। हालांकि 78 गोल दागने के लिए रोनाल्डो ने 144 मैच खेले हैं जबकि 77 गोल के लिए पेले ने सिर्फ 92 मैच खेले थे। सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल ईरान के अली दाइ ने (109) किये हैं जबकि हंगरी के पुस्कास 84 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जापान के कुनिशिगे कामामोतो के 80 और जाम्बिया के गोडफ्रे चितालू के 79 गोल हैं। ईराक के हुसैन सईद के भी रोनाल्डो के बराबर 78 गोल हैं।

वहीं वर्तमान में एक्टिव सभी फुटबॉलर्स के बीच सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय  गोल करने वाले खिलाड़ियों में रोनाल्डो पहले नंबर पर काबिज हैं। भारत के सुनील छेत्री भी सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ियों में चौथे नबंर पर हैं। उनके नाम पर 54 अंतर्राष्ट्रीय गोल दर्ज हैं। वे केवल रोनाल्डो, मेसी और डेम्सी से ही पीछे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad