Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप 2018: आज मिस्र के ‘मेस्सी’ से होगी उरुग्वे के ‘बाइटमैन’ की भिड़ंत

रूस में चल रहे फीफा विश्वकप 2018 के दूसरे दिन तीन मुकाबले होने हैं। पहला मैच शाम साढ़े पांच बजे मिस्र बनाम...
फीफा वर्ल्ड कप 2018: आज मिस्र के ‘मेस्सी’ से होगी उरुग्वे के ‘बाइटमैन’ की भिड़ंत

रूस में चल रहे फीफा विश्वकप 2018 के दूसरे दिन तीन मुकाबले होने हैं। पहला मैच शाम साढ़े पांच बजे मिस्र बनाम दो बार के विश्वकप चैंपियन उरुग्वे, साढ़े आठ बजे मोरक्को और ईरान के बीच तो रात साढ़े 11 बजे स्पेन के सामने पुर्तगाल की चुनौती होगी।

इनमें स्पेन और पुर्तगाल के बाद जिस मुकाबले पर सबसे ज्यादा नजरें होंगी वह मिस्र और उरुग्वे है। उरुग्वे अपने 13वां विश्वकप खेल रहा है, वहीं मिस्र अभी तक दो बार ही क्वालिफाई कर पाया है। इससे पहले मिस्र ने 1990 में विश्वकप के लिए क्वालिफाई किया था। दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत के साथ विश्वकप की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगी।

उरुग्वे का दारोमदार लुइस स्वारेज पर होगा, जिन्हें बाइट मैन के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वह तीन बार अपने विरोधी खिलाड़ियों को दांत गड़ा चुके हैं। वहीं, मिस्र अपने स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालेह से चमत्कार की उम्मीद करेगा। सालेह इस बार अपने क्लब लीवरपूल के लिए शानदार प्रदर्शन से सुर्खियो में हैं। यहां तक कि उन्हें मिस्र का मेस्सी तक कहा जाने लगा है। हालांकि, यूईएफए चैंपियनशिप के फाइनल में लीवरपूल से खेलते हुए कंधे में चोट लग गई थी। लेकिन अब उन्हें उरुग्वे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए फिट घोषित कर दिया गया है।

दूसरा मैच मोरक्को बनाम ईरान

दिन का दूसरा मैच ग्रुप बी की टीम मोरक्को और ईरान के बीच होगा। मोरक्को अपने स्टार खिलाड़ी नाबिल डिरार के फिट होने की उम्मीद कर रहा होगा। चोटिल होने की वजह से वह स्लोवाकिया और इस्टोनिया के बीच फ्रेंडली मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं, ईरान की टीम भी अपने मिडफील्डर सईद एजातोलाही के बिना मैदान में उतरेगी, क्योंकि निलंबित किया गया है।

ईरान ने वर्ल्ड कप के क्वालिफाइंग चरण में एक भी मैच नहीं हारा। उसने 12 मैचों में जीत दर्ज की। वहीं छह मैच ड्रॉ रहे थे। जबकि मोरक्को ऐसी टीम है, जिसने अपने क्वालिफाइंग राउंड में कोई भी गोल नहीं खाया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad