Advertisement

कोपा अमेरिका: उरुग्‍वे और जापान का मैच 2-2 से रहा ड्रा, वीएआर फिर बना विवाद का मुद्दा

कोजी मियोशी के दो गोल की मदद से जापान ने कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां उरूग्वे के...
कोपा अमेरिका: उरुग्‍वे और जापान का मैच 2-2 से रहा ड्रा, वीएआर फिर बना विवाद का मुद्दा

कोजी मियोशी के दो गोल की मदद से जापान ने कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां उरूग्वे के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलकर एक अंक हासिल किया। मियोशी के दो गोल से जापान ने दो बार बढ़त हासिल की लेकिन उरुग्‍वे लुई सुआरेज के पेनल्टी पर किए गए विवादास्पद गोल तथा जोस गिमिनेज के दूसरे हाफ के गोल से बराबरी करने में सफल रहा।

जापान के लिए अभी भी एक बाहरी मौका

इस ड्रा का मतलब है कि जापान के ग्रुप सी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म नहीं हुई है। उसे अभी इक्वेडर से अपना आखिरी मैच खेलना है। उरुग्‍वे ने क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने का मौका गंवाया। उसका सामना उस जापान से था जिसे पहले मैच में चिली ने 4-0 से हराया था। उरूग्वे ने इक्वेडर को करारी शिकस्त देकर शुरुआत की थी। जापान ने 25वें मिनट पहला गोल किया।

वीएआर की वजह से हुआ गोल

मियोशी ने गाकू शिबासाकी के पास पर यह गोल दागा लेकिन जापान की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही तथा उरूग्वे ने वीएआर की मदद से मिली पेनल्टी से चार मिनट बाद बराबरी का गोल कर दिया। तब एडिसन कवानी और नाओमिची उएदा एक साथ पेनल्टी क्षेत्र में पहुंचे थे। उरूग्वे के स्ट्राइकर ने गेंद तक पहुंचने की कोशिश की और लग रहा था कि तब उएदा ने फाउल नहीं किया था, लेकिन वीएआर ने इसे फाउल करार दिया और कोलंबियाई रेफरी आंद्रियास रोजस ने उरूग्वे को पेनल्टी दे दी।

उरूग्वे ने 66वें मिनट में किया दूसरा गोल

सुआरेज ने पेनल्टी पर गोल करके उरूग्वे को बराबरी दिला दी। उरूग्वे ने इसके बाद दबदबा बनाया लेकिन गोल करने में नाकाम रहा। मियोशी ने ऐसे में 59वें मिनट में गोल करके जापान को 2-1 से बढ़त दिला दी। उरूग्वे ने फिर से बराबरी का गोल करने में देर नहीं लगाई। गिमिनेज ने निकोलस लोडिरो के क्रास पर 66वें मिनट में हेडर से यह गोल किया।

(एजेंसी इनपुट)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad