खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की। मारिजन की नियुक्ति हाल ही में खराब प्रदर्शन के चलते रोलैंट ऑल्टमैंस को हॉकी इंडिया द्वारा कोच पद से बर्खास्त किए जाने के बाद की गई है।
सिंधू इस टूर्नामेंट में रजत जीतने वाली भारत की दूसरी शटलर हैं। इससे पहले साइना नेहवाल ने साल 2015 में जकार्ता में हुई विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
वरिष्ठ कर्नल झोउ बो ने कहा, "चीन ने अभी तक 'हमला' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। हमने केवल 'घुसपैठ' और 'सीमा में अनाधिकार प्रवेश' का इस्तेमाल किया है और यह चीन की सद्भावना है।"
पिछले काफी समय से सिल्वर स्क्रीन दूर रहने वाली सलमान खान की ‘वांटेड’ को-स्टार रहीं आयशा टाकिया एक बार फिर अपने नए एल्बम के साथ कमबैक कर रही हैं। आयशा अब ‘जिंदगी ये जिंदगी’ एल्बम में अपने उसी अंदाज में नजर आएंगी।