अपनी नई फिल्म बाजीराव-मस्तानी की शूटिंग के वक्त रणवीर सिंह घायल हो गए हैं। मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में उनकी एक सर्जरी हुई और वह कराहने के बजाय सर्जरी के ट्वीट पोस्ट करते रहे।
खेमका के तबादले पर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आइएएस अधिकारी अशोक खेमका के तबादले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को भाजपा की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य में माफिया को संरक्षण देकर ईमानदार अधिकारियों को परेशान कर रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने गुरूवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। वह सिंह द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी किए जाने का विरोध कर रहे थे। गिरिराज ने कहा था कि अगर सोनिया गांधी गोरी चमड़ी के बजाय नाइजीरियाई या काली चमड़ी की होती तो क्या कांग्रेसी उन्हें अपना नेता मान लेते।
जनता परिवार के एकजुट होने का रास्ता तैयार हो गया है। चुनाव चिन्ह साइकिल अब जनता परिवार के सभी दलों का चुनाव चिन्ह हो जाएगा और नई पार्टी का नाम होगा समाजवादी जनता दल। अगर इस नाम पर सहमति नहीं बन पाई तो समाजवादी जनता पार्टी नाम भी रखा जा सकता हैै।
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 2017 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि गुटबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आम आदमी पार्टी ने नए प्रवक्ताओं की जो सूची जारी की है उसमें इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि कौन व्यक्ति दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नजदीकी है।
नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। गिरिराज ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर नस्लवादी टिप्पणी की जिसकी सभी दलों ने आलोचना की है।
यमन में शिया विद्रोहियों और सरकारी तथा पड़ोसी देशों की सेनाओं के बीच जबरदस्त संघर्ष के बीच वहां फंसे भारतीयों में से 349 अदन से नौसेना के एक पोत से मंगलवार देर रात जिबूती पंहुच गए। यमन के पड़ोसी देश जिबूती से उन्हें जल्द ही विमानों से मुंबई लाया जाएगा।
पिछले दो महीने में दो अलग-अलग न्यायालयों ने आरक्षण को लेकर एक ही बात कही है। दोनों ही बार कोर्ट ने आरक्षण नीति जारी रखने को उचित कहा है लेकिन यह भी कहा है कि आरक्षण नीति में बदलाव, बल्कि इस पर सतत चिंतन की जरूरत है। यह राजनीतिक तौर पर संवेदनशील मसला तो है लेकिन इस पर जो राजनीति होती रही है, उससे नीति का मकसद पूरा नहीं हो रहा है। वैसे, राजनीतिक दल इसे लेकर रोटी सेंकने की जब भी कोशिश करते हैं, उनके हाथ में फफोले ही पड़े हैं। यह तो सब जानते ही हैं कि मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करने वाली वीपी सिंह सरकार लौटकर सत्ता में नहीं आई।