Advertisement

Search Result : "प्रजापति"

गैंग रेप के आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री गिरफ्तार, 14 द‌िन की ह‌िरासत मेंं

गैंग रेप के आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री गिरफ्तार, 14 द‌िन की ह‌िरासत मेंं

करीब महीने भर फरार रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को अंतत: आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गायत्री सामूहिक बलात्कार के एक मामले में आरोपी हैं। उनके अलावा मामले के छह अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। प्रजापति ने इस बार भी अमेठी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
बलात्कार के आरोपी सपा नेता गायत्री के तीन साथी गिरफ्तार

बलात्कार के आरोपी सपा नेता गायत्री के तीन साथी गिरफ्तार

सामूहिक बलात्कार के आरोप में वांछित सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गायत्री प्रजापति के तीन साथियों को आज लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति मामले में सहअारोपी हैं।
गायत्री प्रजापति के दो और साथी पुलिस की गिरफ्त में

गायत्री प्रजापति के दो और साथी पुलिस की गिरफ्त में

सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति के दो और साथियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने प्रजापति के गनर चन्द्रपाल को गिरफ्तार किया था।
सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली गायत्री प्रजापति को राहत

सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली गायत्री प्रजापति को राहत

बलात्कार के आरोप में गिरफ्तारी से बच रहे उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति आज सुप्रीम कोर्ट से किसी प्रकार की राहत पाने में विफल रहे। लेकिन न्यायालय ने इस बात पर अप्रसन्नता व्यक्त की कि सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के उसके आदेश को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
'यूपी में हमारी सरकार बनते ही गायत्री को पहुंचाएंगे सलाखों के पीछे'

'यूपी में हमारी सरकार बनते ही गायत्री को पहुंचाएंगे सलाखों के पीछे'

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट जब्त

गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट जब्त

उत्तर प्रदेश में बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट आज जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने कहा कि पासपोर्ट को रद्द करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस विदेश मंत्रालय से संपर्क करेगी।
गायत्री प्रजापति को जेल में देखना चाहती हूं: नाबालिग पीड़िता

गायत्री प्रजापति को जेल में देखना चाहती हूं: नाबालिग पीड़िता

सोलह साल की वह लड़की लगातार डर के साये में जी रही है जिसके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके साथियों ने कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश की थी और जिसकी मां के साथ कथित रूप से कई बार सामूहिक दुष्कर्म के आरोप इन लोगों पर हैं।
गायत्री प्रजापति की तलाश में पुलिस पहुंची उनके घर

गायत्री प्रजापति की तलाश में पुलिस पहुंची उनके घर

उत्तर प्रदेश पुलिस राज्य के मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज बलात्कार के मामले में जांच के सिलसिले में आज लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंची, मगर वह वहां नहीं मिले।
सुप्रीम कोर्ट का गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर का आदेश

सुप्रीम कोर्ट का गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर का आदेश

उच्चतम न्यायालय ने अखिलेश सरकार में मंत्री रहे और अमेठी से सपा उम्मीदवार गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। गायत्री के खिलाफ एक महिला के साथ यौन शोषण करने और उसी महिला की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।
रानी से रानी का मुकाबला?

रानी से रानी का मुकाबला?

उत्तर प्रदेश के अमेठी में नजारा दिलचस्प है। इस सीट से कांग्रेस नेता संजय सिंह की दो पत्नियों के बीच अप्रत्यक्ष चुनावी मुकाबला है। रानी से रानी के इस मुकाबले में पहली रानी गरिमा सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस-सपा गठजोड़ के कारण सपा उम्मीदवार उतारे जाने के बावजूद कांग्रेस से टिकट की दावेदार रहीं दूसरी पत्नी अमिता सिंह के मैदान में उतरने से अभी इनकार नहीं किया सकता।
Advertisement
Advertisement
Advertisement