Advertisement

Search Result : "दूल्हा दुल्हन"

बेटे के लिए 11 साल की दुल्हन, फंसे भाजपा नेता

बेटे के लिए 11 साल की दुल्हन, फंसे भाजपा नेता

झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी पर अपने बेटे मुन्ना मरांडी की शादी नाबालिग लड़की से कराने का आरोप लगा है। आरोप है कि मुन्ना मरांडी ने महज 11 साल की नाबालिग लड़की से शादी रचाई है। बुधवार को अन्य एक नाबालिग लड़की ने मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। दोनों ही मामलों में राज्य महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच शुरू कर दी गई है। मुन्ना मरांडी की शादी 27 जून को हुई और 29 जून को रिसेप्शन रखा गया। दुल्हन के नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शादी के रिसेप्शन में जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।
हरियाणा: दलित दूल्हे के घोड़ा बग्गी पर बैठने से गांव में तनाव

हरियाणा: दलित दूल्हे के घोड़ा बग्गी पर बैठने से गांव में तनाव

हरियाणा के एक गांव में ऊंची जाति के कुछ लोगों द्वारा एक दलित दूल्हे को उसकी बारात में घोड़ा बग्गी पर चढने से रोकने और बाराती समेत पुलिस दल पर पथराव करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है।
इस दिवाली से नई दुल्हन-सी लगेंगी ट्रेनें

इस दिवाली से नई दुल्हन-सी लगेंगी ट्रेनें

दिवाली में इस बार भारत रेलयात्रियों को ट्रेनों की नई रूपसज्जा चौंका सकती है। भारतीय रेल ने इस दिवाली से कई दशक पुराने और जीर्ण-शीर्ण डिब्बों की जगह नए अंदाज और नए रंगों वाले डिब्बे जोड़ने की तैयारी कर ली है।
दुल्हन के लिबास मिलेंगे यहां

दुल्हन के लिबास मिलेंगे यहां

दुल्हन के परिधानों की श्रृंखला में शाही ठाट-बाट और भव्य अंदाज के लिए चर्चित फैशन डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला की जोड़ी 15 जुलाई से शुरू हो रहे आगामी बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2015 में मंच पर प्रस्तुति देने वाले हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement