Advertisement

Search Result : "दर्जनों घायल"

मध्‍यप्रदेश के टीकमगढ़ में सड़क दुर्घटना, 8 की मौत

मध्‍यप्रदेश के टीकमगढ़ में सड़क दुर्घटना, 8 की मौत

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर झांसी-टीकमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह बरमाताल गांव के पास एक जीप और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिससे जीप में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चों सहित 10 अन्य यात्री घायल हो गए।
तुर्की में तख्तापलट का प्रयास विफल, 265 की मौत, हजारों घायल

तुर्की में तख्तापलट का प्रयास विफल, 265 की मौत, हजारों घायल

तुर्की की सेना के अंसतुष्ट सैनिकों के एक गुट द्वारा की गई तख्तापलट की कोशिश विफल कर दी गई। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने तख्तापलट के प्रयास को नाकाम कर दिए जाने और देश की सत्ता पर खुद के नियंत्रण का दावा किया। शुक्रवार की रात से जारी अफरा-तफरी और गोलीबारी में 265 लोग मारे गए जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रपति के काफिले का वाहन खाई में गिरा, छह घायल

राष्ट्रपति के काफिले का वाहन खाई में गिरा, छह घायल

दार्जिलिंग में राष्ट्रपति के काफिले का एक एसयूवी वाहन सड़क से फिसल कर एक सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक आईबी अधिकारी सहित छह लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को फोन कर उनका हालचाल पूछा।
राजस्थान के भीलवाड़ा में भयंकर सड़क हादसा, 13 की मौत और 40 घायल

राजस्थान के भीलवाड़ा में भयंकर सड़क हादसा, 13 की मौत और 40 घायल

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चीन में बस में लगी आग, 35 की मौत, 20 घायल

चीन में बस में लगी आग, 35 की मौत, 20 घायल

मध्य चीन में एक टूरिस्ट बस के रेलिंग से टकराने के बाद लपटों से घिर जाने की वजह से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह घटना हुनान प्रांत में हुई। बस में 56 लोग सवार थे।
हिमाचल प्रदेश : बस के खाई में गिरने से आठ की मौत, 20 घायल

हिमाचल प्रदेश : बस के खाई में गिरने से आठ की मौत, 20 घायल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से 50 किलोमीटर दूर दरलाघाट के नजदीक एक निजी बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच महिलाओं समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 अन्य घायल हो गये।
मुंबर्इ-पुणे एक्‍सप्रेस वे में भीषण सड़क दुर्घटना, 17 की मौत, 15 से अधिक घायल

मुंबर्इ-पुणे एक्‍सप्रेस वे में भीषण सड़क दुर्घटना, 17 की मौत, 15 से अधिक घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के में करीब 3 बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ के पास हुुए हादसे में करीब 15 लोगों को घायल बताया जा रहा है।
बेहतर जिंदगी की जद्दोजहद में दर्जनों प्रवासी भूमध्य सागर में डूबे

बेहतर जिंदगी की जद्दोजहद में दर्जनों प्रवासी भूमध्य सागर में डूबे

युद्ध और भुखमरी के हालात से बचने के लिए यूरोपीय देशों में पनाह की आस में भूमध्य सागर पार करने की कोशिश में लगातार प्रवासियों की जान जा रही है। ताजा घटना में इटली पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे लीबिया के कई लोग भूमध्य सागर में हादसे का शिकार हो गए। इतावली नौसेना ने अब तक 45 प्रवासियों के शव बरामद किए हैं जिनकी मौत डूबने से हो गई। इस सागर में हाल में हुई तीसरी बड़ी त्रासदी में अभी भी दर्जनों लोग लापता हैं।
दलितों को मंदिर में प्रवेश दिलाने गए भाजपा सांसद तरुण विजय पथराव में घायल

दलितों को मंदिर में प्रवेश दिलाने गए भाजपा सांसद तरुण विजय पथराव में घायल

देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र के एक मंदिर में दलितों को प्रवेश दिलाने गए भाजपा सांसद तरुण विजय पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। जिसमें तरुण विजय को चोटें आई हैं। भाजपा सांसद को उपचार के लिये एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अब सामान्य है।
माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में भिडंत, 30 घायल

माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में भिडंत, 30 घायल

केरल में एलडीएफ की चुनावी जीत के बीच बीती रात कन्नूर जिले में कई स्थानों पर माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं, जिनमें कम से कम 30 लोग घायल हो गए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement