केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि तीन तलाक, निकाह हलाला और बहु विवाह मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक स्तर और गरिमा को प्रभावित करते हैं। इतना ही नहीं ये उन्हें संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों से वंचित करते हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा। उनके जोरदार प्रचार के बाद भी यहां से कांग्रेस का खाता नहीं खुला जबकि लोक सभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली भाजपा नेता स्मृति ईरानी की मेहनत यहां रंग लाई। उन्होंने प्रचार में यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां से अमेठी राजघराने की रानी गरिमा सिंह भाजपा के टिकट से चुनाव जीतने में सफल रहीं।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में नजारा दिलचस्प है। इस सीट से कांग्रेस नेता संजय सिंह की दो पत्नियों के बीच अप्रत्यक्ष चुनावी मुकाबला है। रानी से रानी के इस मुकाबले में पहली रानी गरिमा सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस-सपा गठजोड़ के कारण सपा उम्मीदवार उतारे जाने के बावजूद कांग्रेस से टिकट की दावेदार रहीं दूसरी पत्नी अमिता सिंह के मैदान में उतरने से अभी इनकार नहीं किया सकता।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तीसरी निर्णायक डिबेट में डेमाक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन दर्शकों के व्यापक समर्थन से विजयी हो गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से पहले शीर्ष उम्मीदवारों के बीच टी.वी. बहस से चुनावी मुद्दों की खुली चर्चा महत्वपूर्ण और दिलचस्प होती है।