निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। बाबा के निधन से देश-दुनिया में मौजूद उनके तमाम भक्तों में शोक की लहर है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे बेनी प्रसाद वर्मा ने कांग्रेस छोड़ फिर सपा का दामन थाम लिया। समाजवादी पार्टी में वापसी के लिए उन्होने राज्यसभा की सीट मांगी थी। जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया।
मालेगांव विस्फोट मामले में क्रूर प्रताड़ना के बाद आखिरकार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को क्लीन चिट मिल गई है। मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में दायर होने वाली चार्जशीट में साध्वी का नाम नहीं दिया है। इससे उनके जल्द जेल से रिहा होने की उम्मीद है।
पंजाब में प्रचंड गर्मी से राहत के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन जालंधर सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पानी की बजाय आजकल राख की बारिश हो रही है। लोगों के घर की छतों और आंगन में राख की एक मोटी परत जमा हो रही है। इस बारिश का असर खाने और कपड़े पर भी हो रहा है।
तमिलनाडु में पंजाब के रहने वाले 66 वर्षीय एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल पर 16 मई को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यह एक दुलर्भ उदाहरण है जब कोई उत्तर भारतीय तमिलनाडु के चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के मामले पर आक्रामक रूख जारी रखते हुए आप के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर मांग की कि उन्हें प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी की बीए डिग्री के रिकॉर्ड का निरीक्षण करने दिया जाए लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया।
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे में कथित बिचौलिया क्रिस्टियन मिशेल ने कहा है कि वीवीआईपी हेलीकाप्टरों की खरीद के सिलसिले में उसने 180 बार भारत की यात्रा की। उसने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कभी नहीं मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स के खतम होते ही लगता है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी जादू खतम हो चला है। वर्तमान आर्इपीएल में 11 मैचों में से 8 में हारकर धाेनी की नई टीम पुणे टूर्नामेंट की खिताबी रेस से बाहर हो गई है। लचर प्रदर्शन के बाद धोनी की क्रिकेट तथा कप्तानी क्षमता पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक दफा फिर से पानी का मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के पास किसी भी राज्य के साथ साझा करने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। यहां तक कि पानी की एक बूंद भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह याद रखा जाए कि राज्य की नदियों के जल की रक्षा के लिए वह किसी भी हद तक बलिदान करने को तैयार हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को 12 साल से सत्ता में बने हुए हैं और अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में दमखम से जुटे हुए हैं। राजनीतिक समीकरणों पर उनकी निगाह है। अरसे से उन्होंने विकास कार्यक्रमों को अपना कारगर हथियार बना रखा है। नक्सली हिंसा के मुकाबले के लिए भी वे जनता से सीधा संवाद और विकास योजनाओं के सूक्ष्म स्तर तक क्रियान्वयन को सटीक फार्मूला मानते हैं। पार्षद से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले रमन सिंह को जनता की नब्ज सटीक तौर पर समझने-परखने वाला नेता माना जाता है। छत्तीसगढ़ में अभी हाल उन्होंने `लोक सुराज यात्रा' का अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के इलाकों के दौरे में डॉ. रमन सिंह के साथ आउटलुक के समाचार संपादक दीपक रस्तोगी ने लंबी बातचीत की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश :