मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के भारत को प्रमुख रक्षा सहयोगी का दर्जा देने के फैसले से भारत, अमेरिका का जूनियर सहयोगी बन जाएगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि इससे भारतीय रक्षा बल और रक्षा उत्पादन अमेरिकी निगरानी और नियंत्रण के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
हरियाणा के हिसार से चार्टर्ड विमान द्वारा साढ़े तीन करोड़ रुपये देश के पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड ले जाने के मामले में यह जानकारी सामने आई है कि इसमें केंद्र की भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे नगालैंड के इकलौते लोकसभा सांसद नेफियू रियो के दामाद अनाटो झिमोमी का हाथ है। आयकर अधिकारियों को शक है कि झिमोमी इसके जरिये अपने बिजनेसमैन दोस्तों का काला धन सफेद कर रहा है।
मोदी सरकार की प्रमुख सहयोगी शिवसेना आज कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान की हिमायत में उतरी जिसमें आजाद ने नोटबंदी पर भाजपा पर हमला करते हुए विमुद्रीकरण से होने वाली मौतों की तुलना उड़ी आतंकवादी हमले में मरने वालों से की थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके समकक्ष शिंजो आबे के बीच वार्ता के बाद शुक्रवार को भारत और जापान ने असैन्य परमाणु ऊर्जा को लेकर एक ऐतिहासिक करार पर हस्ताक्षर किए। इस करार से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक और सुरक्षा संबंधों में गति लाने और अमेरिका स्थित कंपनियों को भारत में परमाणु संयंत्र लगाने में सहायता मिलेगी।
केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि पाकिस्तान आधारित आतंकी ठिकानों की तरह क्या चीन के खिलाफ भी सर्जिकल हमले किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में चल रहा मतभेद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्रदेश सपा अध्यक्ष्ा शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी मंत्री पवन पांडेय को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। शिवपाल ने अखिलेश को पत्र लिखकर पांडेय के खिलाफ कार्यवाही करने की गुजारिश की है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी विधान परिषद के सदस्य उदयवीर सिंह को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इससे पहले अखिलेश के करीबी विधान परिषद के सदस्य सुनील साजन, आनंद भदौरिया और संजय लाठर को पार्टी से निकाला जा चुका है।
सरकारी कंपनियों में माकपा नेताओं के रिश्तेदारों को नियुक्त करने के मामले में केरल के उद्योग मंत्री ई.पी.जयराजन ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। राज्य में माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।
पूर्व विदेश सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रह चुके शिवशंकर मेनन का कहना है कि भारत और अमेरिका के संबंधों की बेहतर व्याख्या सहयोगी नहीं बल्कि बराबर के भागीदार के तौर पर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच नौवहन सुरक्षा और रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अभूतपूर्व सहयोग है।