अरुणाचल प्रदेश में राज्यपाल की भूमिका को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को भी संसद में हंगामा किया। कांग्रेस की मांग का जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव ने भी समर्थन किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सिद्धांत तमाम समस्याओं का हल है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे यदि अपने नेताओं की संघर्ष गाथाएं ही पढ़ लें तो बहुत कुछ हो सकता है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बेहतर कामकाज के लिए कुछ और मंत्रियों को हटाने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों के कामकाज का आकलन किया जा रहा है और नए साल की शुरूआत में सरकार कुछ बड़ा फैसला ले सकती है।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक स्कूल शिक्षक को आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक यह चौथी गिरफ्तारी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रवीन्द्र यादव ने जानकारी दी है कि आरोपी की पहचान साबर के रूप में हुई है जो राजौरी के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है।
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को राष्ट्रीय स्वरूप देने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि लालू ने इसके लिए कई राज्यों के नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का जो सपना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देख रहे हैं उससे कांग्रेस के कई नेता सहमत नहीं है। कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं अाई है लेकिन बातचीत में कई नेताओं ने कहा कि ऐसी शर्त रखकर गठबंधन नहीं किया जा सकता।
राजद सांसद जयप्रकाश यादव बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत से खासे उत्साहित हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से लेकर देश के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक हालात पर आउटलुक ने खास बातचीत की। पेश है प्रमुख अंश-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर एक सुझाव दिया है। उनका कहना है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनें और राहुल गांधी डिप्टी पीएम तब कांग्रेस के साथ समझौता हो सकता है।