Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य] शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज कार्यवश आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ होगा। आज आपको किसी ऐसी चीज के लिए पुरस्कार मिल सकता है जिसे भूतकाल में करके आप भूल चुके हैं। आज आप लोगों पर अपना प्रभाव जमा उन्हें अपनी तरफ आकर्षित कर पाएंगे।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

विरोधियों के षडयंत्र आपके खिलाफ विफल सिद्ध होंगे। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए फैसले लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने कॅरिअर से संबंधित जितनी भी योजनाएं बनाएंगे वह भविष्य में आपके लिए विशेष फलदायी साबित होंगी। अधिकारियों के साथ चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे तथा सहकर्मियों से संबंध पहले से बेहतर होते चले जाएंगे।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

दिन के प्रथम आधे भाग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें क्योंकि विचारों की स्पष्टता में कमीं हो सकती है। दिन का बाद वाला भाग निवेश करने के लिए अच्छा है। अनचाहे खर्चों को रोकें क्योंकि धन की आवश्यकता किसी अप्रत्याशित और जरूरी कार्य के लिए अचानक पड़ सकती है।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

यदि आप विदेश में नौकरी के लिए प्रयासरत् हैं तो आप अच्छी प्रतिक्रिया की आशा कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन में कोई नया संबंध जल्दी ही गहनता में बदल जाएगा। आप जीवन के सुखों से संतुष्ट होंगे। आपके यौनाकर्षण में वृद्धि होगी और आप अपना अधिकतम समय अपने जीवन साथी के साथ बिताएगे।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

कुल मिलाकर आज आपका दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य स्थल पर प्रसन्नचित मनःस्थिति में होंगे और आपके साथी पाएंगे कि आप से व्यवहार करना सुखदायक है। यदि आप कोई अपना व्यवसाय प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो कोई मित्र आपकी इसमें मदद करेगा।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आज वे विरल अवसर प्राप्त होंगे जब आप वास्तविक रूप में खुले दिल से खर्च करेंगे। आज आपके मित्रों से आपको उपहार प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप नई कंपनियों में निवेश करेंगे तो सट्टेबाजी अच्छे परिणाम देगी। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं वे अच्छी कमायी करेंगे।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

पिछले कुछ समय में आपके द्वारा किए गए प्रयासों का आपकी योग्यता के अनुरूप अच्छा इनाम आपको प्राप्त होगा। यदि आप इंफोर्मेशन टेक्नोलोजी से संबंधित हैं तो आपके विशेषज्ञ ज्ञान की परख होगी। व्यवसायिक व्यक्ति अपने कार्य से अच्छे लाभ का आनंद उठाएंगे।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

यदि आप कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो आपके लिए लाभ इंगित हैं। स्टॉक मार्किट अनुकूल होगा और आप कुछ निवेश पर विचार कर सकते हैं। ग्रह स्थिति दर्शाती है कि परिवार के सभी सदस्यों के लिए कुल मिलाकर भाग्य ठीक रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके साथ अच्छे क्षणों का आनंद उठाएंगे।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

आज समाज के प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे जो आपकी व्यवसायिक जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए आपको मददगार सिद्ध होंगे। किसी कानूनी मसले को लेकर चिंता बनी रह सकती है जिससे निकलने के लिए मित्रों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

उद्योगपति अपने लिए उच्च लक्ष्य निर्धारित करेंगे और उन्हें प्राप्त करने की उत्तम स्थिति में होंगे। अच्छी किस्मत और अतिरिक्त आय का सम्मिश्रण मुख्य उत्सव मनाने का साधन होगा। आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको शादी का उत्तम प्रस्ताव प्राप्त होगा।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

जोखिम भरे कार्य करने में नुकसान हो सकता है। ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जो आपको विचलित कर सकती हैं। आज खुद को ऐसे लोगों से दूर रखें जो नकारात्मक ऊर्जा लिए हुए हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आज जो भी फैसले लें वो अपनी सूझबूझ से लें।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आपकी व्यवहार कुशलता के कारण आपके विरोधी भी आपकी तरफ मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं जो आगे चलकर आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी। अपने दृढ़ निश्चयी स्वभाव के कारण आप अपने द्वारा बनाई गई योजनाओं में सफल हो पाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad