Advertisement

द्रमुक नेताओं से मिले यशवंत, शत्रुघ्न, स्टालिन ने कहा- हम सभी का लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने चेन्नई में...
द्रमुक नेताओं से मिले यशवंत, शत्रुघ्न, स्टालिन ने कहा- हम सभी का लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने चेन्नई में तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी द्रमुक के प्रमुख एम करुणानिधि और पार्टी के उपप्रमुख एम के स्टालिन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भाजपा शासन को हटाने के लिए गठबंधन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

इस मुलाकात के बाद भाजपा को पराजित करने के लिए कांग्रेस के साथ हाथ मिलाए जाने संबंधी सवालों के जवाब में स्टालिन ने कहा कि  हम सभी का लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार स्टालिन ने बैठक के बाद कहा कि हमने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए गठबंधन बनाने के संबंध में चर्चा की।


द्रमुक के अनुसार यशवंत और सिन्हा ने शुक्रवार को स्टालिन के आवास पर उनसे मुलाकात कर राष्ट्रीय और तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर विचार विमर्श किया। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता स्टालिन ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ भी उनकी हाल में हुई मुलाकात के दौरान भाजपा को सत्ता से बाहर करने के मुद्दे पर चर्चा हुई है। इन मुलाकातों के अलावा द्रमुक नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गैर-भाजपा दलों को साथ लाने के प्रयासों की भी सराहना की। स्टालिन ने कहा कि उनसे मिलने वाले सभी नेताओं का मानना है कि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाना चाहिए और इसके लिए एकजुट प्रयास की जरूरत है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad