Advertisement

टिकटों का बंटवारा : अखिलेश बोले तुरुप के पत्ते का इंतजार करिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा 14 लोगों के टिकट बदलने पर नाराज बताए जा रहे हैं। उन्‍होंने सिर्फ इतना कहा है कि टिकट वितरण के बारे में उनको जानकारी नहीं है कि किसे टिकट दिए गए हैं और किसके काटे गए हैं, बस आप लोग तुरुप के पत्ते का इंतजार कीजिए। इस दौरान वहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी उपस्थित थे।
टिकटों का बंटवारा : अखिलेश बोले तुरुप के पत्ते का इंतजार करिए

 

टिकट बंटवारे को लेकर अखिलेश-शिवपाल की खबरों के बीच पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने सपा अध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा, 'अखिलेश टिकट बंटवारे को लेकर नाराज नहीं हैं। जो भी टिकट दिए गए हैं, वे ठीक हैं। शिवपाल और अखिलेश के बीच कोई मतभेद नहीं है।' इधर, लोकभवन के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने टिकट बंटवारे पर हैरत जताते हुए कहा, 'मुझे जानकारी नहीं है कि किसे टिकट दिए गए और किसके टिकट कांटे गए।'

नए सचिवालय भवन का उद्घाटन सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव और आजम खां की मौजूदगी में किया। यह पूछे जाने पर कि क्या टिकट बंटवारे के बारे में आपकी राय ली गई? मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैंने सारे अधिकार छोड़ दिए हैं। अब जनता को फैसला करना है। मैं अपनी कुछ आदतें नहीं बदल सकता। अब आप ही बताइए कि मैं सच बोलूं या फिर सियासी जवाब दूं।'

अखिलेश ने कहा, 'सियासत में कुछ भी स्थाई नहीं होता। कल क्या होगा किसे मालूम। जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा छोड़ी तो किसे मालूम था। वह तो नेता प्रतिपक्ष थे। वैसे भी सियासत में दो-तीन पांच होता है। जैसे ताश के पत्तों में वही जीतता है, जिसके पास तुरुप का पत्ता होता है। अगर कोई तुरुप चले और दूसरा तुरुप का बड़ा पत्ता चल दे तो वह जीतता है।'

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad