Advertisement

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, राहुल गांधी ने दी ईस्ट यूपी की कमान

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका गांधी की पॉलिटिक्स में एंट्री हो ही गई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले...
प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, राहुल गांधी ने दी ईस्ट यूपी की कमान

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका गांधी की पॉलिटिक्स में एंट्री हो ही गई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने बुधवार को प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका इससे पहले लोकसभा चुनावों में भाई राहुल के लिए अमेठी सीट पर और मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली सीट पर प्रचार करती रहीं हैं। लेकिन पार्टी में उन्हें पहली बार कोई पद दिया गया है।  पार्टी ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी बनाया है। 

फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी प्रियंका

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को ईस्ट यूपी की कमान सौंपी है। माना जा रहा है कि यह फैसला आगामी लोकसभा चुनाव और प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी।इस संबंध में पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है जिसमें लिखा गया है, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव के तौर पर नियुक्त किया है। वह फरवरी के पहले सप्ताह में पद संभालेंगी।' 

 

 

राहुल गांधी ने जो कहा वो पूरा किया: मोतीलाल वोरा

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा ने कहा, 'प्रियंका जी की नियुक्ति से लोगों में आशा का संचार होगा। लोग दमखम के साथ उत्तर प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जगहों पर लड़ेंगे। उनके आने से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा। राहुल गांधी ने जो कहा वो पूरा किया। प्रियंका की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि आने वाला समय कांग्रेस के लिए अच्छा होगा।'

ज्योतिरादित्य सिंधिया बने महासचिव

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी कांग्रेस महासचिव बनाया गया है। उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अब तक पार्टी के मुख्य महासचिव रहे अशोक गहलोत की जिम्मेदारी केसी वेणुगोपाल को दी गई है। वेणुगोपाल कर्नाटक के प्रभारी भी होंगे। सपा-बसपा गठबंधन से अलग होने के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य में अकेले उतर रही है। 

 
 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad