Advertisement

दिल्‍ली में ममता गरजीं, नोटबंदी से 2 लाख 25 हजार करोड़ का नुकसान

नोटबंदी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। दिल्‍ली में सत्‍तासीन आप की आजादपुर मंडी में हुई रैली में हालांकि केजरीवाल के पहुंचने से पहले यहां जनता ने जोरदार विरोध किया। लोगों ने काले झंडे लहराते हुए मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। रैली में दोनो नेताओं ने सरकार पर नोटबंदी के फैसले की आड़ में भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाया।
दिल्‍ली में ममता गरजीं, नोटबंदी से 2 लाख 25 हजार करोड़ का नुकसान

 

ममता ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए नोटबंदी के फैसले को तीन दिन के भीतर वापस लेने का अल्‍टीमेटम दिया। केजरीवाल ने सरकार पर 8 लाख करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा आपने कभी देश में देखा है? घर-घर में शोर है, हर आदमी रो रहा है। अच्छे दिनों का वादा कर लोगों को सरकार रुला रही है। नोटबंदी से सब्जी तक नहीं आ रही है, तो क्या लोग एटीएम खाएंगे। आदमी सब्जी खायेगा या डायमंड और एटीएम? देश आगे बढ़ने की जगह पीछे जा रहा है। परसों बोला था 4500 रुपये और आज बोला 2000 रुपये। इसके दिमाग में क्या है? कभी कुछ, कभी कुछ बोलते हैं। क्या सोचते हैं कि सब जनता चोर है?

ममता ने कहा कि 9 दिन में देश को 2 लाख 25 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। सब बंद करके आप विदेश भाग जाओगे। हम तो नहीं भाग पाएंगे, हम यहां के हैं, हम देश में रहेंगे। सरकार तीन दिन में नोटबंदी खत्म करे।जितनी प्लानिंग करनी है कर लो, लेकिन याद रखो कि अगर तीन दिन के अंदर ये वापस नहीं हुआ तो ध्यान रखना हम भी यहीं हैं। हम भी फिर छोड़ने वाले नहीं हैं।

सरकार प्लास्टिक इकोनॉमी के नाम पर देश को बेचने में लगी है। हम डरते नहीं लड़ते हैं, चाहे तो जेल में डाल दो। पहले एक दिन तो जीने दो, फिर 50 दिन की बात करना। गरीब-मजदूर भूखे मर रहे हैं। लोगों को पीएम पर भरोसा नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि लोग भटक रहे हैं, बच्चों के लिए दूध-रोटी नहीं मिल रही। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबी लड़ाई की है। कांग्रेस के शासन में मैंने एक बार 10 दिन और एक दिन 12 दिन का अनशन किया था। रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आवाज उठाई थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ भूखे लड़कर हमने जान की बाजी लगाई थी। जब-जब मोदी जी ने अच्छा काम किया हमने समर्थन किया। स्वच्छ भारत पर झाड़ू निकाल लिए थे, योगा डे पर हमने घरों के बाहर चटाई लगा दी थी। सर्जिकल स्ट्राइक पर हमने मोदी जी को वीडियो संदेश में बधाई दी थी।

उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी से 8 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। सरकार उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही है। विजय माल्या को सरकार ने भगा दिया। माल्या को सरकार ने चुपके से लंदन भगा दिया। वित्त मंत्रालय के सबसे बड़े अधिकारी ने मुझे रिपोर्ट दी है जिसे पढ़कर मेरे रौंगटे खड़े हो गए।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad