Advertisement

झारखंड में राज्‍यसभा दंगल, झामुमो के विधायक चमरालिंडा गिरफ्तार

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनावों के मतदान के दिन शनिवार को यहां पूर्व के एक आपराधिक मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरालिंडा को तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि यह चुनावी रणनीति का एक हिस्‍सा है। राज्‍यसभा के चुनाव में विधानसभा में जाकर वोट डालना अनिवार्य है। लिहाजा चमरालिंडा के गिरफ्तार होने के बाद झामुमो का एक वोट कम हो जाएगा। इस गिरफ्तारी से विपक्ष झामुमो को नुकसान होने की आशंका है।
झारखंड में राज्‍यसभा दंगल, झामुमो के विधायक चमरालिंडा गिरफ्तार

विधानसभा के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरालिंडा को विधानसभा परिसर में प्रवेश करते समय 2013 में सुरक्षाबलों के साथ हुये एक विवाद के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए गिरफ्तार किया गया। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन को समर्थन देती कांग्रेस के सात विधायकों में से दो विधायकों बड़कागांव से निर्मला देवी और पांकी विधानसभा क्षेत्र से हाल ही में उपचुनाव जीतकर आये देवेन्द्र सिंह के नाम भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है। इस तरह इन तीनों विधायकों के वोट राज्यसभा चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बसंत सोरेन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनका वोट नहीं पड़ने की स्थिति में भाजपा के दूसरे उम्मीदवार महेश पोद्दार की स्थिति मजबूत हो सकती है। भाजपा के एक अन्‍य उम्‍मीदवार मुख्‍तार अब्‍बास नकवी की जीत पहले ही तय मानी जा रही है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और उसके समर्थक दलों के 47 विधायक हैं, जबकि झामुमो के 19 और कांग्रेस के सात विधायक हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad