Advertisement

अब नीतीश का 'तीर' ललन सिंह के कमान, बनाए गए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ली आरसीपी सिंह की जगह

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बनाया गया है। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने...
अब नीतीश का 'तीर' ललन सिंह के कमान, बनाए गए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ली आरसीपी सिंह की जगह

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बनाया गया है। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने आरसीपी सिंह की जगह ली है। आरसीपी सिंह अब मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं। ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला शनिवार शाम दिल्ली में बुलाए गए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए हैं।  

अध्यक्ष बनाए जाने से पहले दो नाम लगातार चर्चा और खबर में थे। इसमें ललन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था जबकि उपेंद्र कुशवाहा को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थी। जेडीयू पार्टी के आलाकमानों ने ललन सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। ललन सिंह लोकसभा में पार्टी के संसदीय बोर्ड के नेता हैं जबकि उपेंद्र कुशवाहा इस वक्त जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। कुशवाह ने अपनी पार्टी रालोसपा का विलय नीतीश की पार्टी जेडीयू में किया है।

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले माना जा रहा था कि ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है लेकिन, इस मामले ललन सिंह को निराशा हाथ लगी। लेकिन, अब जेडीयू ने उन्हें अध्यक्ष बना कलह को पाटने की कोशिश की है। 

अब ललन सिंह पर संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। क्योंकि, इस बार के विधानसभा चुनाव में जेडीयू एनडीए में छोटे भाई की भूमिका में आ गई है। पार्टी सिर्फ 43 सीटें ही जीत पाई है। जबकि, बीजेपी 74 सीटें जीतने में कामयाब रही।

चिराग पासवान ने जेडीयू को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, इसके पीछे बीजेपी की चाल जेडीयू को कमजोर करने की बताई गई। अब देखना होगा कि ललन सिंह पार्टी को किस तरह से मजबूत करते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad