Advertisement

दिग्विजय के सिंधिया पर कटाक्ष के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी, जानें किसने क्या कहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा अपने पूर्व पार्टी सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर किए...
दिग्विजय के सिंधिया पर कटाक्ष के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी, जानें किसने क्या कहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा अपने पूर्व पार्टी सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर किए गए कटाक्ष से मध्य प्रदेश के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के बीच एक वाक युद्ध छिड़ गया है। भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह को देश पर एक "धब्बा" बताया और प्रार्थना की कि वह अगले जन्म में पाकिस्तान में पैदा हों।

दिग्विजय सिंह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के दौरे पर थे जहां प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर है। जब वहां संवाददाताओं ने उनसे सवाल किया कि वह भगवान महाकाल से क्या मांगेगे , तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘ "हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो।‘‘

कभी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सिंधिया मार्च 2020 में कांग्रेस से अपने लगभग दो दशक लंबा नाता खत्म करते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी। उसके बाद सिंधिया को केंद्र की भाजपा नीत सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया।

सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सिंधिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ‘‘ हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा ना हो।’’ इसके बाद इस जुबानी जंग में भाजपा और कांग्रेस के अन्य नेता भी कूद पड़े।

सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस नेता की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया समर्थक भाजपा नेता और प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा, ‘‘ मैं, भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिग्विजय सिंह जैसा व्यक्ति, जिसने पूरी कांग्रेस और मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया, अगले जन्म में पाकिस्तान में पैदा हो।"

भाजपा नेता और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उन्हें ‘‘ पाकिस्तान समर्थक ’’ नेता करार दिया और उन पर देश की सेना और सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाया।

 

सारंग ने कहा, ‘‘ "दिग्विजय सिंह जैसे नेता इस देश पर एक धब्बा हैं। ज्योतिरादित्य जी ने सही ट्वीट किया है। ऐसे लोग जो पाकिस्तान समर्थक बोलते हैं, आतंकवादियों को संरक्षण देने और इस देश को विभाजित करने की बात करते हैं, उनके लिए भारत में कोई जगह नहीं है।"


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad