Advertisement

मुंबई के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पटना पहुंचे लालू यादव

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से...
मुंबई के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पटना पहुंचे लालू यादव

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से डिस्चार्ज होने के बाद शनिवार को पटना पहुंचे। उनकी स्वास्थ्य के आधार पर तीन महीने तक जमानत बढ़ाने की याचिका शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी और उन्हें 30 अगस्त तक सरेंडर करने के लिए कहा है।

राजद प्रमुख का मुंबई के अस्पताल में सीने में दर्द और कम हीमोग्लोबिन का इलाज चल रहा था। 70 वर्षीय लालू यादव को पिछले सोमवार को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। तीन महीने के दौरान यह दूसरा मौका था जब उन्हें यहां लाया गया था। पिछली बार उन्हें 19 जून को यहां इन्हीं बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और वे यहां कई दिन रहे थे। इससे पहले उनका इलाज रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज (रिम्स) और दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में चला था। रिम्स में उन्हें 16 मार्च को बिरसा मुंडा केंद्रीय से लाकर भर्ती कराया गया था।

राजद प्रमुख को करोड़ों के चारा घोटाले के चार मामलों में सजा सुनाई गई है। वह पिछले कई सप्ताह से जमानत पर हैं। आखिरी बार रांची हाइकोर्ट ने उनकी जमानत अवधि 27 अगस्त तक बढ़ाई थी।

कुछ दिन पहले लालू के पुत्र और बिहार के पूर्व उपुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट, मुंबई में उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं उनकी सेहत में लगातार होती गिरावट और इन्फेक्शन में बढ़ोतरी से काफी चिंतित हूं। मैं दुआ करता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हों

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad