Advertisement

उत्तराखंड चुनाव: ‘आप’ ने कर्नल अजय कोठियाल को बनाया सीएम उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया ऐलान

अगले साल यानी 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने मुख्यमंत्री...
उत्तराखंड चुनाव: ‘आप’ ने कर्नल अजय कोठियाल को बनाया सीएम उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया ऐलान

अगले साल यानी 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया।

देहरादून में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ''अजय कोटियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए। ये वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाजी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की जरूरत है।''

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ''उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी, उत्तराखंड दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।''

एक दिन पहले केजरीवाल ने ट्विटर पर बताया था कि आम आदमी पार्टी एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी। इसी के साथ आप पहली ऐसी पार्टी बन गई है जिसने राज्य में होने वाले चुनाव के लिए अपने सीएम उम्मीदवार का नाम जारी किया।

इसी साल जुलाई महीने में कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने की अटकलों के बीच आप ने उनके मुकाबले कर्नल कोठियाल को उतारने का ऐलान कर दिया था। हालांकि उससे पहले ही तीरथ सिंह रावत को इस्तीफा देना पड़ गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad