Advertisement

छत्रपति शिवाजी के वंशज संभाजी राज्यसभा में मनोनीत

मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के वंशज और समाजसेवी संभाजी राजे छत्रपति को आज राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। सूत्रों ने बताया कि संभाजी राजे छत्रपति शिवाजी और कोल्हापुर के राजर्षि शाहू छत्रपति महाराज के वंश से सीधे तौर पर संबंध रखते हैं।
छत्रपति शिवाजी के वंशज संभाजी राज्यसभा में मनोनीत

उन्होंने बताया कि दलित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की अगुवाई में शुरू किए गए आंदोलन को कुछ समय तक कोल्हापुर के राजर्षि शाहू छत्रपति महाराज ने वित्तपोषित किया था। सूत्रों ने बताया कि संभाजी राजे छत्रपति महाराष्ट्र में विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच सद्भाव सुनिश्चित करने और राज्य में किलों के पुनरोद्धार के प्रयासों में शामिल रहे हैं।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख प्रणव पंड्या की ओर से मनोनयन ठुकरा दिए जाने के बाद संभाजी राजे को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। प्रणब ने कहा था कि राज्यसभा का माहौल उनके अनुकूल नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad