Advertisement

राहुल विदेश से लौटे : प्रियंका यूपी को जीत 26 साल के वनवास को तोड़ने को तैयार

कांग्रेेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी विदेश से स्‍वदेश वापस आ चुके हैं। अगले 48 घंटों में उत्‍तर प्रदेश और कांग्रेस का भविष्‍य मसले पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में उतरने का मन बना चुकी हैं।
राहुल विदेश से लौटे : प्रियंका यूपी को जीत 26 साल के वनवास को तोड़ने को तैयार

प्रियंका गांधी के उत्‍तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक पारी शुरु करने की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका राजनीति में आने के लिए राजी हो गई हैं। इस तरह प्रियंका गांधी यूपी को जीत प्रदेश में कांग्रेस के 26 साल के राजनैतिक वनवास को तोड़ने को पूरी तरह तैयार हैं। पार्टी 1990 से राज्‍य में सत्‍ता से बाहर है। 

प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग कांग्रेस के अंदर लगातार उठ रही हैं। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर तो पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रियंका को मैदान में उतारने की सलाह दे चुके हैं। जबकि यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका को अमेठी और रायबरेली से बाहर भी प्रचार करने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर उन्हें प्रियंका की तरफ से सकारात्‍मक संकेत मिले थे।

सूत्रों के मुताबिक आजाद ने प्रियंका गांधी को लेकर यूपी के लिए एक योजना बनाई है, जिस पर अंतिम मंजूरी के लिए वे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे थे। अब जबकि राहुल गांंधी विदेश से लौट चुके हैं, तो प्रियंका को लेकर अगले 48 घंटे में बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad