Advertisement

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बने विधान परिषद में बीजेपी दल के नेता, सीएम योगी ने भेजा था प्रस्ताव

योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और यूपी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह...
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बने विधान परिषद में बीजेपी दल के नेता, सीएम योगी ने भेजा था प्रस्ताव

योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और यूपी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए विधान परिषद में बीजेपी दल का नेता बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जगह नेता सदन की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन बनाये जाने का प्रस्ताव सभापति को भेजा था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है। विधान परिषद के प्रधान सचिव राजेश सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सदन के नेता के रूप में मान्यता दिए जाने की जानकारी दी। यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र देव सिंह की बड़ी भूमिका रही है। उनके पास संगठन के साथ-साथ सरकार के काम काज संभालने का भी अनुभव है। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का विश्वासपात्र माना जाता है। अपने अनुभव के आधार पर विपक्ष के नेताओं का हमला पार्टी के बचाव और सरकार दोनों पर करेंगे।

स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र संघ चुनाव से की थी। बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मे स्वतंत्र देव अपने परिवार में पहले व्यक्ति हैं जो आरएसएस से जुडऩे के बाद नई ऊंचाई प्राप्त करते रहे। जालौन के उरई मुख्यालय के डीवीसी कालेज से स्वतंत्र देव सिंह ने छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लडा लेकिन वह हार गये। उसके बाद 1986 में आरएसएस से जुड़कर स्वयंसेवक के रूप में संघ का प्रचारक का कार्य करना प्रारम्भ कर दिया। 16 जुलाई 2019 को भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। स्वतंत्र देव सिंह उर्फ कांग्रेस सिंह मिर्जापुर में जन्मे हैं, लेकिन कार्य क्षेत्र बुंदेलखंड है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad