Advertisement

किसान आंदोलन: आज हरियाणा में कांग्रेस की महापंचायत, कई संगठनों ने किया हाईवे जाम का ऐलान

अब किसान किसान आंदोलन की आग हरियाणा पहुंच गई है। आज हरियाणा में कांग्रेस किसानों के मसले पर महापंचायत करेगी, तो वहीं कई संगठनों ने हाईवे जाम का ऐलान किया है।
किसान आंदोलन: आज हरियाणा में कांग्रेस की महापंचायत, कई संगठनों ने किया हाईवे जाम का ऐलान

भारतीय किसान यूनियन के साथ अन्य कई किसान संगठनों ने हरियाणा में 8 जगहों पर हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने की बात कही है। दोपहर 12 से लेकर 3 बजे के बीच ये प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस भी किसानों के साथ कई जगहों पर महापंचायत करेगी। हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र में किसानों की महापंचायत में शामिल होंगे, तो वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा के जींद में होने वाली किसानों की महापंचायत में शामिल होंगे।

पंजाब के किसान भी कर सकते हैं हाईवे जाम

शुक्रवार को पंजाब के किसान भी हाईवे को जाम करने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि पंजाब के किसानों ने अभी अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया है, क्योंकि कई किसान संगठन अभी 20 जून को आने वाले बजट का इंतजार करना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि पंजाब सरकार उनके लिए किस तरह के ऐलान इस बजट में करती है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad