Advertisement

भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस के बीच है विचारधारा की लड़ाईः राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिजोरम के चैंफई में चुनावी सभा में भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने...
भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस के बीच है विचारधारा की लड़ाईः राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिजोरम के चैंफई में चुनावी सभा में भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा, आरएसएस और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि भारत को इसके लोग चलाते हैं और देश में विभिन्न संस्कृतियों को अपनी अभिव्यक्ति की आजादी होनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा, आरएसएस के लोग हर संस्था में अपने लोगों को भर रहे हैं। वो आरबीआई, चुनाव आयोग, सीबीआई पर हमला कर रहे हैं। वो अपने लोगों को राज्यपाल बना रहे हैं। वो भारत के संवैधानिक ढांचे पर हमला कर रहे हैं।

राफेल में किया घोटाला

उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा जानती है कि अगले लोकसभा चुनाव में उनके जीतने की संभावना नहीं है। राफेल सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मोदी ने अनिल अंबानी को 30 हजार रुपये दिए लेकिन मिजोरम को कुछ नहीं दिया। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार ने काफी काम किया। राफेल दुनिया का बड़ा घोटाला है। मोदी ने पीएम बनने के बाद राफेल विमानों की कीमत बढ़ा दी और डील अनिल अंबानी को दे दी।

पीएम ने मिजोरम के साथ किया छलावा

पीेएम मोदी पर मिजोरम के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मिजोरम के लिए जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। राहुल गांधी ने कहा कि 2008 में मिजोरम की प्रति व्यक्ति आमदनी 57,000 रुपये सालाना थी और आज ये 1.15 लाख रुपये है, जो राष्ट्रीय औसत से 20 फीसदी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि मैं मिजोरम को पूर्वोत्तर के व्यापार का केंद्र बनाना चाहता हूं। हमारी पार्टी मिजोरम में एक साल में 11 हजार नयी नौकरियों का सृजन करेगी। पिछली बार जब मैं यहा आया था तो मैने यहां मेडिकल कॉलेज बनवाने की बात कही थी। मुझे खुशी है कि कांग्रेस ने राज्य को पहला मेडिकल कॉलेज और शोध संस्थान देने का वादा पूरा किया। पिछले 5 सालों में खेती और बागवानी में 45 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad