Advertisement

कांग्रेस के निशाने पर लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा में अपने पच्चीस सांसदों के निलंबन के बाद आक्रामक हुई कांग्रेस अब पूरे देश में लोकसभा अध्यक्ष और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निलंबन को अलोकतांत्रिक बताया और कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है।
कांग्रेस के निशाने पर लोकसभा अध्यक्ष

सोनिया गांधी के अाक्रामक तेवर को देखते कांग्रेस के अनुसंगी संगठनों महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में सरकार और लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की है। भारतीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आवास पर बुधवार को प्रदर्शन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी प्रकार देश भर के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। 

 

कांग्रेस से जुड़े एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है लेकिन जिस प्रकार मंगलवार को संसद परिसर में पार्टी ने सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया उसे देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध करने का मन बनाया है जिसकी शुरुआत 5 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष के आवास पर विरोध-प्रदर्शन से होगी। उसके बाद देश भर में यह प्रदर्शन होगा। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad