Advertisement

पीएम मोदी के संबोधन से पहले सोनिया ने देश के नाम दिया संदेश, कहा- कांग्रेस कोरोना योद्धाओं के साथ

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के नाम...
पीएम मोदी के संबोधन से पहले सोनिया ने देश के नाम दिया संदेश, कहा- कांग्रेस कोरोना योद्धाओं के साथ

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के नाम वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता आपकी सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने देश वासियो से इस संकट के समय में धैर्य, शांति और संयम बरतने की अपील की।

ये है सोनिया गांधी का पूरा संदेश

"मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे। सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूँ।आशा करती हूँ कि आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे। आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें। अपने-अपने घरों में रहें। समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क, चुन्नी या गमछा लगाकर।आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें।

आज कोरोना के इस संकट से निपटने में आप सभी का इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है। हम इस मुश्किल समय में आपके परिवार जनो; पति-पत्नी-बच्चों; माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।जोखिम होने के बावजूद भी आपके सहयोग और समर्थन से ही आप इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। इनको धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।

मेरे प्यारे देशवासियों, हमारे ये योध्दा व्यक्तिगत सुरक्षा की अभाव होने के बावजुद भी इस लड़ाई को जीतने में दिन-रात एक किए हुए हैं। हमारे डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी और समाज सेवी संगठन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी होने के बावजूद इलाज कर रहे हैं। पुलिस और जवान पहरा देकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करवा रहे हैं; सफाई कर्मचारी इस मुश्किल समय में भी संसाधनों की कमी के बाद भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार सफाई बनाए हुए हैं; सरकारी अफसर भी चौबीसों धंटे इस वायरस पर नियंत्रण पाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं; लेकिन आपके-हमारे सहयोग के बिना इनकी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है और हमें ऐसा नहीं होने देना है। हमें इन सभी को सम्मान देना है। कई जगहों पर डॉक्टर्स के साथ गलत व्यवहार की खबरें आ रही है, ये काफी गलत है। क्योंकि, हमारी सभ्यता और संस्कृति ऐसी नहीं है। हमें इन सबका सहयोग और समर्थन करना चाहिए।

इस संकट में आप ही में से कई लोग अपने स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास कर रहे हैं। कोई लोगों को खाना खिला रहा हैं; कोई मास्क बॉंट रहा है; कोई सेनेटाइजर बांट रहा है; कोई गरीबों तक सूखा राशन पहुॅंचा रहा है। मतलब हर हिंदुस्तानी कोरोना से इस लड़ाई को जीतने में एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। आप सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं।

आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, तो कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आप सभी योध्दाओं की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। आप किसी भी मदद या जरूरत के लिए राज्यों या हमारे सेंट्रल कण्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर सकते हैं। कांग्रेस का सिपाही आपकी हर संभव मदद करेगा। मैं आपको भरोसा दिलाती हूॅं कि कांग्रेस चाहे सरकार में हो या फिर विपक्ष में, हम हर जगह इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं। मुझे विश्वास है कि हम मजबूत मनोबल से इस संकट से जल्दी ही बाहर निकल जाएंगे। आप सभी अपने घरों में रहें....सुरक्षित रहें.... धन्यवाद।


जय हिंद !"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad