Advertisement

शक्तिसिंह गोहिल बने बिहार कांग्रेस के प्रभारी

कांग्रेस पार्टी में बदलावों का सिलसिला जारी है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात के वरिष्ठ...
शक्तिसिंह गोहिल बने बिहार कांग्रेस के प्रभारी

कांग्रेस पार्टी में बदलावों का सिलसिला जारी है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल को बिहार का प्रभारी मनोनीत किया है।


पार्टी महासचिव अशोक गलहोत ने गोहिल को मनोनीत किए जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि गोहिल का मनोनयन डॉ. सीपी जोशी के स्थान पर किया गया है। गहलोत ने डॉ. जोशी के प्रभारी के रूप में कार्यों की प्रशंसा की।

इस बीच अनुग्रह नारायण सिंह को कांग्रेस का उत्तरांचल का प्रभारी बनाया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने गुजरात और ओडिशा के प्रभारियों के अलावा सेवादल के प्रमुख को बदल दिया था। युवा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को महासचिव बीके हरिप्रसाद की जगह ओडिशा का नया प्रभारी बनाया गया था। लोकसभा सदस्य राजीव सातव को गुजरात का प्रभारी बनाया गया। सातव महाराष्ट्र के हिंगोली से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य हैं। पार्टी ने गुजरात प्रदेश के महासचिव लालजी देसाई को सेवादल का नया प्रमुख नियुक्त किया था। देसाई जमीन और किसान आंदोलन से जुड़े रहे हैं और चार साल पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad