Advertisement

बुंदेलखंड पर है कांग्रेस की नजर राहुल का दौरा 23 को

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 23 जनवरी को बुंदेलखंड के दौरे पर जा रहे हैं।
बुंदेलखंड पर है कांग्रेस की नजर राहुल का दौरा 23 को

राहुल महोबा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के अलावा कुछ किसानों से भी मिलेंगे। इसके अलावा राहुल की योजना दलित बस्तियों में भी जाने की है। बताया जा रहा है राहुल उन योजनाओं का भी जायजा लेंगे जो यूपीए शासनकाल में शुरू किया गया ‌था। इसके साथ ही संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा करेंगे। भले ही लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड से कांग्रेस को कुछ फायदा नहीं हुआ हो लेकिन विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को इस इलाके से अच्छी बढ़त मिली थी। इसलिए पार्टी का फोकस इस ओर ज्यादा है।  

यूपीए शासनकाल में राहुल की पहल पर भी इस इलाके के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की गई थी। लेकिन इस पैकेज से वहां के लोगों को ज्यादा लाभ नहीं मिला। कांग्रेस का निशाना राज्य की समाजवादी पार्टी की सरकार के अलावा केंद्र की भाजपा सरकार भी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष उस दिन बुंदेलखंड के लिए कुछ चुनावी वादा भी कर सकते हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad