Advertisement

मोदी के मंत्री पर राहुल का निशाना, कहा- न्याय व्यवस्था ढह रही, कानून मंत्री झूठ फैलाने में बिजी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने...
मोदी के मंत्री पर राहुल का निशाना, कहा- न्याय व्यवस्था ढह रही, कानून मंत्री झूठ फैलाने में बिजी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने आज एक ट्वीट के जरिए कहा है कि रविशंकर प्रसाद झूठ फैलाने में व्यस्त हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, 'पेंडिंग केसों के चलते न्यायिक व्यवस्था ढह रही है। सुप्रीम कोर्ट में 55 हजार से ज्यादा मामले, हाईकोर्ट में 37 लाख से ज्यादा मामले और निचली अदालतों में 2.6 करोड़ से ज्यादा मामले(लं‌बित हैं)। फिर भी, एक चौंकाने वाली बात यह कि 400 उच्च न्यायालय और 6,000 निचले न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त नहीं हुए हैं, जबकि कानून मंत्री झूठी खबरें फैलाने में व्यस्त हैं।'

 

इससे पहले भी राहुल ने कैंब्रिज एनालिटिका मामले में बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए ट्वीट कर कहा था कि भाजपा की झूठ की फैक्ट्री काम पर है। राहुल ने एक खबर साझा करते हुए लिखा था, 'भाजपा की झूठ की फैक्ट्री काम पर है। पत्रकार इस पर स्टोरी कर रहे हैं कि कैसे साल 2012 में कांग्रेस को नाकाम करने और उसमें घुसपैठ करने के लिए कैंब्रिज एनालिटिका को पैसे दिए गए थे। भाजपा कैबिनेट मंत्री को झूठ और फर्जी खबरें फैलाने के लिए दौड़ाती है कि कांग्रेस ने CA के साथ काम किया। असली खबरें सब खराब कर देती है।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad