Advertisement

खास अंदाज में मनाया राहुल ने अपने जन्मदिन को

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अपना ४५वां जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। राहुल के सांसद बनने के बाद यह पहला अवसर था कि उन्होने अपना जन्मदिन दिल्ली में मनाया। नहीं तो हर साल राहुल दिल्ली से बाहर रहे और कांग्रेसी कार्यकर्ता मायूस रहे। लेकिन इस बार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा और राहुल ने भी उन्हें निराश नहीं किया।
खास अंदाज में मनाया राहुल ने अपने जन्मदिन को

 राहुल ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया और कुछ कार्यकर्ताओं से मिलकर जन्मदिन की खुशियां बांटी। सुबह जब कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी के १२ तुगलक लेन आवास पर पहुंचे तब राहुल घर के अंदर थे। मां सोनिया गांधी के पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और पटाखे चलाकर उत्साह के साथ उनका जन्मदिन मनाया। सुरक्षा कारणों से राहुल सभी कार्यकर्ताओं से तो नहीं मिल सके। लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं से मिलकर राहुल ने अपनी खुशी का इजहार किया। 

राहुल के आवास पर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता जगदीश शर्मा पूरे उत्साह में नजर आ रहे थे। वहां आने हर कार्यकर्ता को वह केक खिला रहे थे। राहुल ने कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया। उनसे मिले हाल-चाल पूछा। कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह दिखाया। हर कोई राहुल गांधी के नजदीक जाने की कोशिश में लगा था। कुछ देर बाद राहुल आवास के अंदर चले गए। राहुल ने कुछ लोगों को अंदर बुलाया। उसके थो़ड़ी देर बाद कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। 

कांग्रेस मुख्यालय में राहुल को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। जिनमें मोतीलाल बोरा, आनंद शर्मा, गिरिजा व्यास, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद आदि मौजूद थे। राहुल ने इन नेताओं से पार्टी के भविष्य को लेकर चर्चा भी की। कांग्रेसी नेता भी उत्साह से लबरेज थे कि राहुल गांधी आज अपना जन्मदिन खास अंदाज में मना रहे और पार्टी कार्यालय आकर कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा रहे हैँ।

कांग्रेस मुख्यालय से निकलने के बाद राहुल अपने आवास गए जहां उनका इंतजार उनकी युवा टीम के साथी कर रहे थे। क्योंकि राहुल ने ज्यादातर युवा नेताओं को जिम्मेदारी दे रखी थी कि जन्मदिन पर कुछ हो हल्ला करने की बजाय गरीब बस्तियों में जाकर लोगों के साथ संवाद करें। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने बिहार के कार्यकर्ताओं को यह संदेश भिजवाया था कि उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय में केक काटने की बजाय दलित बस्तियों में जाकर केक काटें। जिसका कि कार्यकर्ताओं ने सम्मान भी किया और दलित बस्तियों में  गरीब बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad