Advertisement

राहुल बोले, पाक की तरह भारत को बांटने का काम कर रहे पीएम मोदी

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह पर सीधा हमला बोला है। राजनाथ ने रविवार को कठुआ में कहा था कि पाकिस्‍तान भारत को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहा है। इस पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह इस पर सहमत हैं लेकिन गृह मंत्री तथा उनके आका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश को धर्म के नाम पर बांट रहे हैं।
राहुल बोले, पाक की तरह भारत को बांटने का काम कर रहे पीएम मोदी

राजनाथ की पाक पर की गई टिप्‍पणी पर प्रतिक्रिया जताते हुए राहुल ने ट्वीट किया, हां, राजनाथ सिंह जी पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास कर रहा है, पर क्या आपने यह ध्यान दिया है कि आप और आपके बॉस भी वही कर रहे हैं? गृह मंत्री सिंह ने कठुआ जिले में शहीद दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटने का षड्यंत्र रच रहा है लेकिन वह सफल नहीं होगा।

हमें 1947 में धार्मिक आधार पर बांटा गया था। हम उसे भूल नहीं पाए हैं। सभी भारतीय भाई हैं, चाहे वे हिंदू मां की कोख से पैदा हुए हों या मुस्लिम मां की कोख से।

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पीएम मोदी और राजनाथ सिंह पर की गई टिप्पणी पर गहरी आपत्ति जताई है। भाजपा ने जोरदार ढंग से बचाव करते हुए कहा है कि राहुल गांधी ध्यान आकृष्ट करने के विकार से पीड़ित हैं। भाजपा सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल ध्यान आकृष्ट करने के विकार से पीड़ित हैं।

यह एक शर्मनाक बयान है। वह अच्छी टीआरपी के लिए ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश और विश्व समुदाय आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ है, राहुल की टिप्पणी इस्लामाबाद में सत्तारूढ लोगों को बढ़ावा देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर कोई अन्य पार्टी धार्मिक आधार पर देश को बांटना नहीं जानती। 1984 के सिख विरोधी दंगे इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। हम कहते हैं कि पहला हक गरीबों का है, बस यही अंतर है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad