Advertisement

केटीआर ने तेलंगाना यात्रा से पहले कांग्रेस नेता की खिंचाई की, कहा- प्रियंका गांधी एक "राजनीतिक पर्यटक"

तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने प्रियंका गांधी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस नेता को 'राजनीतिक...
केटीआर ने तेलंगाना यात्रा से पहले कांग्रेस नेता की खिंचाई की, कहा- प्रियंका गांधी एक

तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने प्रियंका गांधी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस नेता को 'राजनीतिक पर्यटक' नाम दिया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी को 'डूबता जहाज' बताते हुए कहा कि उन्हें भारत राष्ट्र समिति की 'नीतियों' से सीखने की जरूरत है। बता दें कि भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर हैदराबाद के सरूरनगर में 'युवा संघर्ष सभा' नामक युवा मुद्दों पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस संबोधन में रामाराव ने कहा, "हैदराबाद एक वैश्विक शहर है जो हर दिन लाखों पर्यटकों का स्वागत करता है और यह प्रियंका गांधी जैसे राजनीतिक पर्यटकों का भी स्वागत करता है। तेलंगाना जैसी राज्य सरकारों को उपदेश देने का काम वो दल कर रहे हैं, जिनके सत्ता में होने पर कोई काम नहीं हुआ।" कांग्रेस नेता पर उन्होंने कहा, "जो नेता 'बेरोजगार' हैं, वे 'तेलंगाना के युवाओं को भड़का रहे हैं।"

इस मौके पर रामाराव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने युवाओं का शोषण किया है। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रोजगार नीति की घोषणा करती और हमारी पार्टी की तरह काम करती, तो आज देश में बेरोजगारी का संकट नहीं होता। आज मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार ने सरकार में 2.2 लाख युवाओं और निजी क्षेत्र में 22 लाख युवाओं को रोजगार दिया है।"

उन्होंने प्रियंका को "समावेशी और समग्र विकासात्मक गतिविधियों और तेलंगाना की नीतियों से सीखने और उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करने" का सुझाव दिया। साथ ही प्रियंका गांधी से कथित रूप से "अलग तेलंगाना आंदोलन के दौरान अपने राजनीतिक लाभ के लिए राज्य के गठन में देरी करके सैकड़ों तेलंगाना युवाओं की जान लेने" के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से माफी मांगने की मांग भी की।

केटीआर ने कहा कि प्रियंका गांधी को अपने "राजनीतिक दौरे" को "शैक्षणिक दौरे" में बदलना चाहिए। उन्होंने अपनी सफलताएं गिनाने के साथ कांग्रेस शासन की "विफलताओं" पर भी प्रकाश डाला और कहा कि तेलंगाना में विकास कांग्रेस शासित राज्यों के "बिल्कुल विपरीत" रहा है। राज्य और राजनीतिक पर्यटक प्रियंका गांधी को दौरे पर इसका एहसास होगा। "

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad