Advertisement

भ्रष्टाचारियों पर तीखा हमला, देश का 37 हजार करोड़ बचाने का दावा

मोदी सरकार की दूसरी सालगिरह पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से मेगा शो 'एक नई सुबह' का आयोजन किया गया है। इंडिया गेट पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक शब्दों में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे हैं।
भ्रष्टाचारियों पर तीखा हमला, देश का 37 हजार करोड़ बचाने का दावा

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनी गई सरकार का समय-समय पर लेखा-जोखा होना चाहिए। दो साल पहले हमें एक जिम्मेदारी मिली थी, हमें देखना होगा कि हम कहां तक पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में अब तक 37 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार रुका। यह जनता का पैसा है और ये सिर्फ दो साल के लिए नहीं है। ये हर साल बचेगा। मोदी ने कहा कि जिन्‍होंने पैसे खाए हैं उन्‍हें इस तरह के कामकाज से दिक्‍कत तो जरुर होगी। हैं, उन्हें तकलीफ हो तो हो,  हम विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे।

मोदी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। हम आगे बढ़ते रहेंगे। हम भरोसा दिलाते है कि हमें संकल्प के साथ चलना है, जनता की अपेक्षा को पूरा करना है। हम अफसरशाही को खत्म करने के लिए हर संभव काम कर रहे हैं। संभव है इससे कुछ गड़बड़ी हो, एक दो लोग गलत आ जाएं लेकिन भ्रष्टाचार का जाल खत्म हुआ।  भ्रष्टाचार रोकने के लिए वर्ग 3 और वर्ग 4 की नौकरी में इंटरव्यू को खत्म किया। भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा कारण नौकरी है। हमने युवाओं को विकास से जोड़ने के लिए कई कदम उठाए। मुझे अपने देश की जनता पर पूरा भरोसा है। लोकतंत्र की पहली शर्त होती है शासक के दिल में अपनी जनता के प्रति विश्वास होना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad