Advertisement

कांग्रेस न तो खत्म हुई है और न बाहरः कैप्टन अमरिंदर

बेशक कांग्रेस पांचों राज्यों में सरकार नहीं बना पाई लेकिन वह कमजोर नहीं हुई है और न ही बाहर। उसका वोटबैंक बढ़ा है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि हैरानी है कि भारतीय जनता पार्टी किस बात पर घूर रही है। उनका कहना है कि हम इन पांच राज्यों में जनता द्वारा दिए परिणामों को स्वीकार करते हैं और जीतना, न जीतना मायने नहीं रखता है। भाग लेना और परिणाम अहम होते हैं। अमरिंद्र के अनुसार कांग्रेस की ओवरऑल परफॉर्मेंस बुरी नहीं रही। तीन राज्यों में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही जबकि पुडुचेरी में कांग्रेस का द्रमुक के साथ बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
कांग्रेस न तो खत्म हुई है और न बाहरः कैप्टन अमरिंदर

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह भी ऐसा ही कहते हैं। उनका कहना है कि पश्चिमी बंगाल और तमिल नाडू में कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं। वह कहते हैं प्रजातंत्र में हार-जीत चलती रहती है लेकिन भाजपा इस समय अहंकार में है।

पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता विजेंद्र सिंगला के अनुसार भाजपा को मार्केटिंग करनी बहुत अच्छी आती है। सत्ता में आने के बाद यह अयोध्या मुद्दे से आगे नहीं बढ़े। सिंगला का कहना है कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत कैसे बोल सकती है क्या पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है? वह कहते हैं मार्केटिंग मैनेजर अच्छे होने से सच्चाई छिपती नहीं है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad