Advertisement

देश के मौजूदा माहौल में हर वर्ग घुटन महसूस कर रहा है- अशोक गहलोत

कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि देश के मौजूदा माहौल में हर वर्ग घुटन महसूस कर रहा है। इससे...
देश के मौजूदा माहौल में हर वर्ग घुटन महसूस कर रहा है- अशोक गहलोत

कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि देश के मौजूदा माहौल में हर वर्ग घुटन महसूस कर रहा है। इससे पूरा मुल्क चिंतित है। कांग्रेस ने देश के लोगों को प्यार और अहिंसा की राजनीति का संदेश देने के लिए 29 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर रैली करने का फैसला लिया है।

कांग्रेस महासचिव ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि देश में लोग भय, नफरत और हिंसा का माहौल महसूस कर रहे हैं। देश के जो हालात बन रहे हैं, उसमें लोग तनाव और घुटन महसूस कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि लोकतंत्र में प्यार, मोहब्बत और अहिंसा के जरिए राजनीति होनी चाहिए। हमारी किसी से व्यक्तिगत अदावत नहीं है। हमारी लड़ाई सिद्धांतों और नीतियों की है लेकिन एनडीए सरकार के बाद से देश का हर तबका तनाव और घुटन महसूस कर रहा है।

अशोक गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार से अच्छे दिन की बात की गई थी, पिछले चार साल में किसी ने भी महसूस नहीं किया कि 'अच्छे दिन' आ गए हैं। लोगों का कारोबार चौपट हो गया है। संसद, जुडीशियरी, इनकम टैक्स, सीबीआई जैसी संस्थाओं की गरिमा गिरी है। आज सभी महंगाई की मार झेल रहे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम चरम पर हैं। दो करोड़ लोगों को रोजगार का वादा किया था लेकिन इसका कुछ अता पता नहीं हैं। स्मार्ट सिटी का वादा किया गया था अाआैऔर तमाम शहरों के नाम भ्‍ाी ‌गिनाए थ्‍ाे कि इन्‍हें 'स्मार्ट सिटी' बनायेंगे ले‌किन आज पूरे देश में एक भी स्मार्ट सिटी दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी के लोगों ने भारत बंद का आह्वान किया था और सरकार पहले से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगा सकती थी लेकिन सरकार की लापरवाही से देश में हिंसा फैली और कई लोगों की जान चली गईं। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad