Advertisement

लगातार दूसरी बार मणिपुर के सीएम होंगे एन बीरेन सिंह , भाजपा विधायक दल का चुना गया नेता

लगातार दूसरी बार एन बीरेन सिंह मणिपुर के सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्हें भाजपा के विधायक दल का नेता चुना...
लगातार दूसरी बार मणिपुर के सीएम होंगे  एन बीरेन सिंह , भाजपा विधायक दल का चुना गया नेता

लगातार दूसरी बार एन बीरेन सिंह मणिपुर के सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्हें भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया है। मणिपुर के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विधि व न्याय मंत्री किरण रिजिजू शामिल हुए।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फैसला सभी की सर्वसम्मति से लिया गया है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो। केंद्र सरकार का आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान है।

विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सीतारमण को केन्द्रीय पर्यवेक्षक और रिजिजू को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और विधायक टीएच बिश्वजीत तथा वाई. खेमचंद भी मणिपुर लौटे। दोनों नेता शनिवार को दिल्ली गए थे। पूर्वोत्तर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के लिए दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक हुई थी। 

इससे पहले एन बीरेन सिंह के साथ-साथ बीजेपी के वरिष्ठ विधायक टी. बिस्वजीत सिंह भी मुख्यमंत्री की रेस में थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बीरेन सिंह, टी. बिस्वजीत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी पार्टी के भीतर ‘‘गुटबाजी’’ की खबरों के बीच 15 मार्च को दिल्ली आए थे और 17 मार्च को इंफाल लौट आए थे।

राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीत कर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है। बीजेपी 2017 में कांग्रेस की 28 सीटों की तुलना में सिर्फ 21 सीटें होने के बावजूद दो स्थानीय दलों - एनपीपी और एनपीएफ के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने में सफल रही थी। हालांकि, इस बार, बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ा और बहुमत हासिल करने में कामयाब रही।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad