Advertisement

राहुल ने मनमोहन सिंह को बनाया नॉर्थ-ईस्ट कोआर्डिनेशन कांग्रेस कमेटी का संरक्षक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर-पूर्व के राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू...
राहुल ने मनमोहन सिंह को बनाया नॉर्थ-ईस्ट कोआर्डिनेशन कांग्रेस कमेटी का संरक्षक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर-पूर्व के राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके तहत उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट कोआर्डिनेशन कांग्रेस कमेटी (एनईसीसीसी) का पुनर्गठन किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस कमेटी का संरक्षक नियुक्त किया है। मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। मनमोहन सिंह राज्य सभा में उत्तर-पूर्व के ही एक राज्य असम का प्रतिनिधत्व करते हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि एनईसीसीसी उत्तर-पूर्व की सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर इन राज्यों को कांग्रेस को मजबूत करने के लिए की जा रही गतिविधों के समन्वय का काम करेगी। इस क्षेत्र के कांग्रेसी मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कमेटी में सलाहकार के रूप में रखे गए हैं जबकि उत्तर-पूर्व के राज्यों के सभी प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सांसद और पूर्व सांसद इसके सदस्य होंगे।

गहलोत ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव, उत्तर-पूर्व राज्यों से जुड़े सचिव एनईसीसीसी के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

वर्तनाम राजनीतिक हालात में इस कमेटी का महत्व काफी बढ़ गया है क्योंकि कांग्रेस पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगियों के हाथों एक के बाद सत्ता गंवाते जा रही है। अभी केवल मिजोरम में ही पार्टी का शासन है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad