Advertisement

टिकट मिलने के तीसरे दिन ही मध्य प्रदेश के भाजपा उम्मीदवार का निधन

मध्य प्रदेश की राजपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे देवी...
टिकट मिलने के तीसरे दिन ही मध्य प्रदेश के भाजपा उम्मीदवार का निधन

मध्य प्रदेश की राजपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे देवी सिंह पटेल का सोमवार को सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है। भाजपा ने शुक्रवार को अपनी 177 उम्मीदवारों की सूची में उनके नाम का ऐलान किया था।

राजपुर विधानसभा सीट बड़वानी जिले में आती है। भाजपा ने देवी सिंह पटेल को कांग्रेस के मौजूदा विधायक बाला बच्चन के खिलाफ उतारा था। पटेल पिछले चुनाव में मात्र 11 हजार वोटों से बाला बच्चन से हार गए थे।

हालांकि देवी सिंह पटेल ने इस बार के चुनाव में अभी तक नामांकन नहीं किया था। ऐसे में भाजपा के लिए इस सीट पर दूसरे प्रत्याशी के नाम का ऐलान करना होगा।

बता दें कि यह सीट 1957 में वजूद में आई जो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां पर आदिवासी समाज की संख्या सबसे ज्यादा जो किसी भी चुनाव में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करते हैं।

कांग्रेस ने यहां 8 चुनावों में कामयाबी हासिल की तो भाजपा केवल तीन बार यहां जीतने में सफल हो पाई है। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के बाला बच्चन यहां के विधायक हैं। बाला बच्चन इससे पहले 1998 के चुनाव में भी जीत दर्ज किए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad